गड्ढ़ों में तब्दील टेटिया राजरानी तालाब मुख्य पथ

गड्ढ़ों में तब्दील टेटिया राजरानी तालाब मुख्य पथ फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : गड्ढ़े में तब्दील सड़क प्रतिनिधि, टेटियाबंबर छोटे-बड़े गड्ढ़े में तब्दील टेटिया राजारानी तालाब मुख्य पथ पर आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. सड़क का निर्माण सात वर्ष पूर्व किया गया. लेकिन निर्माण के कुछ माह बाद […]

गड्ढ़ों में तब्दील टेटिया राजरानी तालाब मुख्य पथ फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : गड्ढ़े में तब्दील सड़क प्रतिनिधि, टेटियाबंबर छोटे-बड़े गड्ढ़े में तब्दील टेटिया राजारानी तालाब मुख्य पथ पर आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. सड़क का निर्माण सात वर्ष पूर्व किया गया. लेकिन निर्माण के कुछ माह बाद भी सड़क जर्जरता में बदल गयी. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं. इस परिस्थिति में जर्जर पथ पर लोगों को आवागमन करना उसकी एक नियति बन चुकी है. टेटिया राजा रानी तालाब मुख्य पथ की लंबाई लगभग 6 किलोमीटर है. पथ का निर्माण भी सात वर्ष कराया गया और ग्रामीणों ने काफी राहत की सांस ली. लेकिन निर्माण के कुछ माह बाद ही सड़क से अलकतरा गिट्टी एक दूसरे को छोड़ने लगी. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने स्थानीय पदाधिकारियों से भी की. लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर संवेदक को हिदायत भी दी गयी कि जहां भी सड़क की स्थिति जर्जर है उसे दुरुस्त किया जाय. संवेदक ने उसे जगह-जगह मरम्मती का मरहम लगा कर उसे दुरुस्त कर दिया. लेकिन स्थिति यथावत है. इस मार्ग में रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं आम बात हो गयी है. पंचायत के मुखिया मुरारी मोहन मुकुंद, गणेश यादव, मीरा देवी ने आलाधिकारी से सड़क की जर्जर स्थिति को मरम्मती कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >