दशहरा की समाप्ति के बाद बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

दशहरा की समाप्ति के बाद बाजार में पसरा रहा सन्नाटा फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : सन्नाटा प्रतिनिधि , जमालपुरशारदीय नवरात्रि के दस दिनों की भागमभाग के बाद इसकी समाप्ति पर शनिवार को बाजार में अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा रहा. शहर के अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा गतिविधियां कम […]

दशहरा की समाप्ति के बाद बाजार में पसरा रहा सन्नाटा फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : सन्नाटा प्रतिनिधि , जमालपुरशारदीय नवरात्रि के दस दिनों की भागमभाग के बाद इसकी समाप्ति पर शनिवार को बाजार में अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा रहा. शहर के अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा गतिविधियां कम रहीं.शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई. लगभग दो दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन मुंगेर में गंगा के सोझी घाट में किया गया. इसको लेकर शनिवार की अहले प्रात: तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुबली वेल पर डटी रही थी. बताया जाता है कि एक तो इसके कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही. दूसरे विभिन्न सरकारी कार्यालयों व बैंकों में अवकाश रहने के कारण भी ग्राहकों की गतिविधियां प्रभावित रही. सड़कों पर यात्री वाहन कम दिखे. कई दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़ा तक दुकानों में ग्राहकों की सरगर्मी बनी रही. इस कारण दुकानदार भी व्यस्त रहे थे. उन्होंने कहा कि रविवार के बाद ही अब शहर में सामान्य रौनक लौटने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >