भारी सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन फोटो संख्या : 12,13फोटो कैप्सन : विसर्जन शोभा यात्रा प्रतिनिधि , जमालपुरमां दुर्गा के विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान जमालपुर तथा इस्ट कॉलोनी की प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा जुबली वेल चौक पर लाइन अप किया गया तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वहां सुरक्षा बलों की विशेष व्यवस्था की गई थी. इसके साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सेवा शिविर भी लगाया गया. रात भर प्रतिमाओं को जमालपुर- मुंगेर पथ पर भ्रमण कराने के बाद भक्ति भाव से विसर्जित किया गया. इधर सद्भावना पुस्तकालय के तत्वावधान में मुख्य मार्ग पर लगाये गये सेवा शिविर का उद्घाटन इंदरुख पूर्वी पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने फीता काट कर किया. मेला के दौरान अपने अभिभावकों से बिछुड़े बच्चे को उनके परिजनों तक पहुंचाने के अलावे शिविर में पेय जल तथा प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई थी. मौके पर जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष दीवेश सिंह, सदभावना पुस्तकालय के अध्यक्ष सहदेव पासवान तथा लोजपा नेता पंकज कुमार पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर लायन्स क्लब ऑफ जमालपुर के तत्वावधान में लगायी गयी सेवा शिविर का उदघाटन क्लब के अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया. शिविर में खोया पाया के अतिरिक्त फर्स्ट एड की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी. साथ ही मेला को नियंत्रित करने के लिये श्रद्धालुओं को भी लगातार गाइड किया जाता रहा. मौके पर डाॅ (मेजर) राजीव गुप्ता, डा राहुल, डा जगत प्रसाद, डा मुकेश के साथ सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, रतन कुमार, प्रो निरोज कुमार सिन्हा, रमेश रावत, अजय भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे.
भारी सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
भारी सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन फोटो संख्या : 12,13फोटो कैप्सन : विसर्जन शोभा यात्रा प्रतिनिधि , जमालपुरमां दुर्गा के विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान जमालपुर तथा इस्ट कॉलोनी की प्रतिमाओं को प्रशासन द्वारा जुबली वेल चौक पर लाइन अप किया गया तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वहां सुरक्षा बलों […]
