बिजली के झटके से युवक घायल

बिजली के झटके से युवक घायलमुंगेर : शादीपुर रोड में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली का तेज झटका लग जाने के कारण जमालपुर रामपुर बस्ती निवासी मनोज कुमार का 24 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है […]

बिजली के झटके से युवक घायलमुंगेर : शादीपुर रोड में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली का तेज झटका लग जाने के कारण जमालपुर रामपुर बस्ती निवासी मनोज कुमार का 24 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि निलेश जमालपुर के छह नंबर काली के साथ चल रहा था. वह ट्रॉली के अपर बने डेकोरेशन को बचान के क्रम में जेनरेटर द्वारा विद्युत प्रवाहित तार को अपने हाथों से छू बैठा. जिसके कारण यह घटना हुई.———————- पानी के लिए परेशान रहे श्रद्धालुमुंगेर : शुक्रवार को विसर्जन के दौरान अलग- अलग जगहों पर मेले में आये श्रद्धालुओं के लिए तो पानी का टेंकर लगाया गया था. किंतु शनिवार को मेले में आये श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी. जिसके कारण श्रद्धालुओं को खोंचे वालों का सहारा लेना पड़ा. ————————–बेसुध मिली बनारस की महिलामुंगेर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को शहर के भगत सिंह चौक के समीप एक महिला बेसुध हालत में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा को दी. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से महिला बल को बुला कर उसे अपने अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां महिला की इलाज चल रही है. महिला ने अपना नाम अनिता पाठक व पता पंचमुखी हनुमान मंदिर सुलतानपुर बनारस बताया. इससे पहले कि वह कुछ और बता पाती, वह बेहोश हो गयी. इधर पुलिस अधीक्षक बनारस पुलिस से संपर्क कर महिला के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >