सावधान ! मुंगेर की सड़कों पर दौड़ रही मौत *सड़कों पर उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां *वाहन की रफ्तार, जिंदगी की रफ्तार पर लगा रही ब्रेक फोटो इमेजिंग लगाना है प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर की सड़कों पर मौत दौड़ रही है. न तो कहीं रफ्तार पर ब्रेक है और न ही नियमों का पालन हो रहा है. जिसके कारण पिछले दो दिनों में 11 परिवारों की खुशियां मातम में बदल गया. अस्पताल में लगातार महिलाओं की करूण क्रंदन गूंजती रही. जिससे आम लोगों के आंखों से भी आंसू निकल पड़े. दुर्गा पूजा में शराब और वाहनों की रफ्तार लोगों के सर चढ़ का बोलती रही. सड़कों पर शराब के नशे में मदमस्त होकर वाहन चालक दिन-रात वाहनों को दौड़ाती रही. राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हो या मुंगेर -जमालपुर मुख्य मार्ग. लगातार दुर्घटना का समाचार आते रहा. कहीं ट्रक ने लोगों को रौंद डाला, तो कहीं मोटर साइकिल की भिड़ंत में युवकों की जाने गयी. कहीं ऑटो ने जान ले ली, तो कहीं साइकिल सवार की जान चली गयी. अस्पतालों में तो दुर्घटना के शिकार घायलों का लगातार आना लगा रहा. चारों और चीख-पुकार गुंजती रही. किसी से बेटा छिन गया, तो किसी के सर से मां का साया.दो दिनों में गयी 11 लोगों की जान * राष्ट्रीय उच्च पथ 80 शिवकुंड छर्रापट्टी के समीप बेकाबू ट्रक चालक ने सच्चिदानंद यादव, धनमंती देवी, आशा कार्यकर्ता विनीता देवी एवं कोमल कुमारी को रौंद डाला.* राष्ट्रीय उच्च पथ 80 नयारामनगर थाना क्षेत्र के चंदपुरा हाई स्कूल के समीप बाइक दुर्घटना में बेगूसराय के दीपक दास एवं भागलपुर के प्रदीप कुमार की मौत हो गयी. * सफियाबाद-लखीसराय मुख्य मार्ग फरदा के समीप साइकिल सवार सेवानिवृत्त रेल कर्मी मुकेश्वर यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. * सफियाबाद-लखीसराय मुख्य मार्ग के सिंघिया गांव में समीप सड़क दुर्घटना में सूर्यगढ़ा निवासी रेलकर्मी दिलीप कुमार की मौत हो गयी. * मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग मिर्जापुर के समीप ऑटो के पलटने से 6 वर्षीय नाती साजन कुमार की मौत हो गयी. * मुंगेर – जमालपुर मुख्य मार्ग बिंदवारा बिजली ऑफिस के समीप ऑटो के धक्के में मोटर साइकिल सवार वासुदेवपुर निवासी राहुल कुमार की मौत हो गयी. उड़ रही नियमों की धज्जियां मुंगेर की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही है. न तो रफ्तार पर ब्रेक है न ही वाहन चलाने वालों को नियमों की जानकारी है. बाइक सवार युवक मोटर साइकिल को सड़कों पर लहेरिया स्टाइल में चलाते हैं. वाहन चलाने वालों की उम्र भी कम होती है. जबकि यात्री वाहन चालक और माल वाहक वाहन चालक भी नियमों को ताख पर रख कर वाहन चलाते है. कहीं भी यातायात संबंधी नियम लिख बोर्ड तक भी सड़कों पर नहीं दिखता है. छोटे-छोटे बच्चे ऑटो चलाते है. जिस पर दर्जनों लोगों की जान टिकी हुई रहती है. न जाने कब चालक संतुलन खो दे और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाय.
सावधान ! मुंगेर की सड़कों पर दौड़ रही मौत
सावधान ! मुंगेर की सड़कों पर दौड़ रही मौत *सड़कों पर उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां *वाहन की रफ्तार, जिंदगी की रफ्तार पर लगा रही ब्रेक फोटो इमेजिंग लगाना है प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर की सड़कों पर मौत दौड़ रही है. न तो कहीं रफ्तार पर ब्रेक है और न ही नियमों का पालन […]
