डीजे नहीं लाउडस्पीकर बजाने की मिलेगी अनुमति सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक ही बजेंगे लाउडस्पीकर फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक करते पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि , मुंगेर कोतवाली थाना में मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की विशेष बैठक बुलायी गयी. उसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने की. उन्होंने दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि जहां भी पुलिस बल की जरूरत होगी वहां तत्काल ही बल को तैनात किया जायेगा. क्विक रिस्पांस टीम को पूरी तरह एलर्ट कर रखा गया है. बैठक में एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि पूजा पंडाल में जवानों को लगाया है. इसके बावजूद अपने वोलेंटियर को भी तैनात रखें. विसर्जन को लेकर उन्होंने विशेष चर्चा की. पूजा समिति के सदस्यों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा का विशेष ख्याल रखे. उन्होंने कहा कि बड़ा महावीर स्थान के महंत घनश्याम महंत से कहा गया है कि वे समय पर मां दुर्गा के प्रतिमाओं का आरती कार्य संपन्न कराये. ताकि विसर्जन के लिए प्रतिमा समय पर ले जाया जा सके. एसडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बल्कि लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति प्रदान की जायेगी. सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक बजाने की अनुमति मिलेगी. डीजे बजाने पर पूर्ण रुपेण प्रतिबंध रहेगा. मौके पर कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज सिन्हा, कासिम बाजार राकेश कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा, मुक्तेश्वर प्रसाद, एसआइ शमशाद अली, पूरबसराय ओपी प्रभारी कुमार सन्नी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे.
डीजे नहीं लाउडस्पीकर बजाने की मिलेगी अनुमति
डीजे नहीं लाउडस्पीकर बजाने की मिलेगी अनुमति सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक ही बजेंगे लाउडस्पीकर फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक करते पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा प्रतिनिधि , मुंगेर कोतवाली थाना में मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की विशेष बैठक बुलायी गयी. उसकी अध्यक्षता […]
