बारोबारी बंगाली दुर्गा स्थान में आज होगा नव पत्रिका प्रवेश

जमाल : पुरजमालपुर के बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान में सोमवार को षष्ठी पूजा पूरे बंगाली रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. पुरोहित सौमित्र चटर्जी तथा सोरेन चक्रवर्ती ने पूजा संपन्न कराया. वहीं विधिवत रूप से मंगलवार को होने वाले कलश स्थापना व नव पत्रिका प्रवेश की तैयारी पूरी कर ली गई है. बारोबारी समिति […]

जमाल : पुरजमालपुर के बारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान में सोमवार को षष्ठी पूजा पूरे बंगाली रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. पुरोहित सौमित्र चटर्जी तथा सोरेन चक्रवर्ती ने पूजा संपन्न कराया.

वहीं विधिवत रूप से मंगलवार को होने वाले कलश स्थापना व नव पत्रिका प्रवेश की तैयारी पूरी कर ली गई है. बारोबारी समिति के सह सचिव प्रह्लाद घोष ने बताया कि सोमवार को माता षष्ठी की पूजा अर्चना की गई. इस दौरान विवेक तनु मुखर्जी की अगुआई में चंडी पाठ किया गया. उपवास रख कर महिलाओं ने अपनी संतान के सुख समृद्धि के लिए माता की पूजा आराधना की.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को विधिवत रूप से मां दुर्गा का कलश स्थापित किया जायेगा तथा नव पत्रिका का मंदिर में प्रवेश होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार के प्रात: लगभग दर्जन भर श्रद्धालु नव पत्रिका एवं ‘ केला बौ ‘लेकर गंगा स्नान करेंगे. वहीं ‘ केला बौ ‘ का श्रृंगार किया जायेगा.

जिसे लेकर ठीक सात बज कर बीस मिनट पर मंदिर में प्रवेश करेंगे.—————————निकली कलश शोभायात्रा फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं जमालपुर : मुंगरौड़ा चौक दुर्गा स्थान पूजा समिति द्वारा सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें मां दुर्गा की दर्जनों श्रद्धालु महिलाओं ने हिस्सा लिया.

पूजा समिति के अध्यक्ष श्रीलाल वैद्य तथा सचिव ज्ञानेंद्र कुमार की अगुआई में मंदिर परिसर से निकली कलश शोभा यात्रा डीडी तुलसी रोड होते क्षेत्र भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि मंदिर स्थापना के बाद से ही यहां बंगाली रीति रिवाजों के साथ षष्ठी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है. जिसमें आसपास के श्रद्धालु नर नारी शामिल होते हैं. इस दौरान वार्ड पार्षद रामबृक्ष तांती, अभय कुमार, दीपक दास, नरेश साह, लाल बहादुर वर्मा सहित पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >