जमालपुर : जमालपुर शहर के लगभग दो दर्जन स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पूजा के दौरान एक एक सेक्शन पुलिस रहेगी. जो पूजा के बाद मुंगेर के सोझी घाट में होने वाले विसर्जन तक के साथ बनी रहेगी. ये बातें जमालपुर के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी.उन्होंने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र में कुल सोलह मूर्तियां स्थापित की जाती है.
जिनमें से तेरह मूर्तियों का विसर्जन के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया है. जबकि तीन मूर्तियों का लाइसेंस नहीं है. वहीं इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में कुल आठ मूर्तियां स्थापित की गई है. जिनमें से छह का विसर्जन मुंगेर के सोझी घाट पर होगा. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर जमालपुर थाना को जिला मुख्यालय से अलग से दस महिला सिपाही मिल चुका है.
जबकि इस्ट कॉलोनी के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पूजा को लेकर जिला से सोलह महिला सिपाही की मांग की गई है. उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के दौरान जमालपुर व इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में इसके अलावा लगभग सोलह स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. इन स्थानों में सदर बाजार फांड़ी, वलीपुर मसजिद, जनता मोड़, मारवाड़ी धर्मशाला, जुबली वेल चौक, बराट चौक, गेट संख्या छह, फरीदपुर फांड़ी चौक, ईदगाह रोड, रामपुर कॉलोनी के अतिरिक्त नयागांव, मुगरौड़ा, बड़ी आशिकपुर दुर्गा स्थान शामिल है.
