बच्चों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित

बच्चों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर बिहार वोलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन के तत्वावधान में सेवायतन द्वारा प्रखंड के मोतियातरी गांव में रविवार को बच्चों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के विरुद्ध एक कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें प्रबुद्धजनों ने मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध प्रकट किया. सेवायतन के […]

बच्चों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर बिहार वोलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन के तत्वावधान में सेवायतन द्वारा प्रखंड के मोतियातरी गांव में रविवार को बच्चों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के विरुद्ध एक कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें प्रबुद्धजनों ने मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध प्रकट किया. सेवायतन के सचिव मनींद्र कुमार सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर दुनिया के 193 देशों के शासनाध्यक्षों ने बच्चों के शोषण एवं आये दिन हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर किया. साथ ही इसके स्थायी समाधान की दिशा में पहल करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि वादा न तोड़ो अभियान के अंतर्गत यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किये गये है. महानगरों में 2-3 वर्ष की बच्ची भी अब सुरक्षित नहीं है. इसकी रोकथाम के लिये समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आने की जरूरत है. किसान भूषण स्वराज चंद्र साहा ने कहा कि देश में खुलेआम बाल व्यापार का धंधा जारी है. बच्चों को खतरनाक उद्योगों में काम पर लगाया जा रहा है. समाज संवेदनहीन हो गया है. राजनीतिक दल ऐसी ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान नहीं देती है. क्योंकि बच्चे मतदाता नहीं होते हैं. इनके सामने केवल मतदाताओं की ही अहमियत है. आम नागरिकों से इन्हें कोई वास्ता नहीं. मौके पर मुखिया जागेश्वर किस्कू, परियोजना प्रभारी रजनी कुमारी, विकास चंद्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >