जमालपुर व इस्ट कॉलोनी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

जमालपुर व इस्ट कॉलोनी थाना में हुई शांति समिति की बैठक फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग प्रतिनिधि , जमालपुर आगामी दुर्गापूजा तथा मुहर्रम को लेकर शनिवार को जमालपुर एवं इस्ट कॉलोनी थाना में शांति समिति की बैठक की गई. अध्यक्षता अंचल निरीक्षक शकलदेव यादव ने की. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज […]

जमालपुर व इस्ट कॉलोनी थाना में हुई शांति समिति की बैठक फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित गणमान्य लोग प्रतिनिधि , जमालपुर आगामी दुर्गापूजा तथा मुहर्रम को लेकर शनिवार को जमालपुर एवं इस्ट कॉलोनी थाना में शांति समिति की बैठक की गई. अध्यक्षता अंचल निरीक्षक शकलदेव यादव ने की. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार तथा एसआइ राजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. पुलिस अधिकारियों ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को बताया कि पंडाल तक श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग द्वार बनाये जायेंगे. जिसमें महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग से व्यवस्था की जायेगी. पंडाल के पास अग्निशामक यंत्र रखना होगा. पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र देना होगा. साथ पंडालों में वीडियोग्राफी या सीसी टीवी की व्यवस्था करनी होगी. बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेना होगा. साथ ही पूजा के दौरान भोजपुरी अश्लील व द्विअर्थी संगीत नहीं बजाये जायेंगे. प्रशासन की ओर से पूर्ण शराबबंदी रहेगी. मौके पर मो शमशेर, मो परवेज हसन, पूर्व मुख्य पार्षद भरत यादव, वार्ड पार्षद रोहित सिन्हा, अर्जुन दास, जुम्मन, अशोक महतो, शैलेंद्र कुमार, राजीव नायक, वासुदेव पुरी, संजय मेहाडि़या तथा मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं इस्ट कॉलोनी में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने की. एसआइ दीपक कुमार सहित वार्ड पार्षद बबलू पासवान, अमर शक्ति, रामबृक्ष तांती, पूजा समिति के नरेश साह, अनिल कुशवाहा, ज्ञानेंद्र कुमार, बाल किशोर चौरसिया तथा राजेंद्र यादव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >