जुबली वेल पुल से बर्फ घर पुल तक जगमगायेगी सड़क

जुबली वेल पुल से बर्फ घर पुल तक जगमगायेगी सड़क प्रभात इंपैक्ट फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : पोल पर चढ़ कर काम करते कर्मी प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर जुबली वेल से पुल, पोस्ट ऑफिस चौक, एसआरपी ऑफिस होते हुए छोटी पुल बर्फ घर तक की रेलवे की सड़कें अब जगमग होगी. पिछले कई महीनों से […]

जुबली वेल पुल से बर्फ घर पुल तक जगमगायेगी सड़क प्रभात इंपैक्ट फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : पोल पर चढ़ कर काम करते कर्मी प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर जुबली वेल से पुल, पोस्ट ऑफिस चौक, एसआरपी ऑफिस होते हुए छोटी पुल बर्फ घर तक की रेलवे की सड़कें अब जगमग होगी. पिछले कई महीनों से इस सड़क की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी. प्रभात खबर में पिछले दिनों इस आशय की खबर प्रमुखता से छपने के बाद रेल प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेकर शनिवार को इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाया.रेलवे के टाउन सप्लाइ के रेलकर्मी सोने लाल, उत्तम कुमार तथा अधीर पाल इन मार्गों के बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाते दिखे. उन्होंने बताया कि सभी पोलों में कीमती भेपर लाइट लगाया जा रहा है. जुबली वेल पुल से बर्फ घर छोटी पुल के बीच लगभग दो दर्जन बिजली के प्रत्येक खंभों पर यह लाइट लगाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इस्ट कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर की सड़कों से सटी वहां की सिविल क्षेत्र में आवास एवं नगर विकास विभाग द्वारा एलइडी लाइट लगायी गयी है. जिसके कारण रात भर सिविल क्षेत्र जगमग रहता है. परंतु रेलवे की सड़कों की स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण कॉलोनी में रहने वालों को पश्चिमी क्षेत्र आने जाने में परेशानी होती थी. जिसको ले कर प्रभात खबर में पिछले दिनों सिविल क्षेत्र की सड़कों पर रोशनी, रेलवे की सड़क पर अंधेरा मामले को लेकर प्रमुखता से खबर छपी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >