लाठी से पीट कर किसान की हत्या

लाठी से पीट कर किसान की हत्याटेटियाबंबर के मेहरमनाटांड़ की घटनाबच्चे का झगड़ा छुड़ाने से शुरू हुआ था विवादप्रतिनिधि, टेटियाबंबरटेटियाबंबर थाना क्षेत्र के मेहरमना टांड़ बहियार में शनिवार को लाठी से पीट-पीट कर किसान दामोदर मंडल (45) की हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के […]

लाठी से पीट कर किसान की हत्याटेटियाबंबर के मेहरमनाटांड़ की घटनाबच्चे का झगड़ा छुड़ाने से शुरू हुआ था विवादप्रतिनिधि, टेटियाबंबरटेटियाबंबर थाना क्षेत्र के मेहरमना टांड़ बहियार में शनिवार को लाठी से पीट-पीट कर किसान दामोदर मंडल (45) की हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर भेज दिया. दादा-पोता मिल कर करने लगे पिटाईमेहरमना टांड़ गांव निवासी दामोदर मंडल अपने खेत में मवेशी के लिए घास काट रहा था. वहीं बगल में उसका बेटा व गांव के ही वीरू मंडल का भाई झगड़ा कर रहा था. जहां दामोदर मंडल पहुंचा और झगड़ा को छुड़ाने लगा. इतने में वीरू मंडल और उसका बाबा डोमन मंडल भी वहां पहुंचा और दामोदर से उलझ गया. दादा-पोता लाठी से दामोदर की पिटाई करने लगे. इसी में एक लाठी उसके सिर पर लगा और वहीं गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हो-हल्ला होने पर ग्रामीण व दामोदर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पत्नी अनिता देवी ने कहा कि बच्चे का झगड़ा छुड़ाने में वीरू व उसके बाबा डोमन मंडल ने मेरे पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >