डीटीओ कार्यालय में लटका ताला, जनता परेशान चुनाव में खोले गये वाहन कोषांग के कार्य निष्पादन को लेकर उत्पन्न हुई समस्या फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : जिला परिवहन कार्यालय, मुंगेर प्रतिनिधि , मुंगेर जिला परिवहन कार्यालय में शनिवार को ताला लटका हुआ था. जिसके कारण वाहन चालक व लाइसेंस बनाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हाल यह था कि एक भी कर्मचारी यह बताने के लिए नहीं मिला कि आखिर कार्यालय क्यों बंद है. इसलिए डीटीओ कार्यालय में कार्य कराने के लिए आये लोग इधर-उधर भटक रहे थे. डीटीओ कार्यालय के बरामदे पर कार्य कराने आये वाहन चालक इधर-उधर टहल रहे थे. उन्हें इंतजार था कि कोई कर्मचारी आयेंगे और ताला खोलेंगे. बंदी के संबंध में कोई सूचना भी डीटीओ कार्यालय के समक्ष नहीं साटा गया था. जिससे लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर शनिवार को क्यों कार्यालय में ताला लटका हुआ है. मनीष कुमार, राहुल कुमार ने बताया कि 10 दिन पूर्व ही परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. आज मैनुअल लाइसेंस दिया जाना था. जब ऑफिस पहुंचे तो ताला लटका हुआ है. सभी कार्य का हो रहा संचालन डीटीओ नजीर अहमद ने बताया कि कंप्यूटर कार्यालय में लाइसेंस का सभी कार्य हो रहा है. डीटीओ कार्यालय में भी कर्मचारी रहते हैं. कोई भी कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है. निर्वाचन कार्य को लेकर हो रही परेशानी जिला परिवहन पदाधिकारी मो. नजीर अहमद ने बताया कि निर्वाचन को लेकर वाहन कोषांग का गठन किया गया. जिले में 1300 वाहन को लगाया गया. जिसका लेखा-जोखा किया जा रहा है. देर रात तक कार्य चलता रहता है. अब तक मात्र 500 वाहन का ही हिसाब हो सका है. शनिवार को भी वाहन कोषांग के सभी कर्मी के साथ एनआइसी में वाहन का लेखा-जोखा का कार्य चल रहा है. क्योंकि निर्वाचन आयोग को हिसाब उपलब्ध कराया जाना है.
डीटीओ कार्यालय में लटका ताला, जनता परेशान
डीटीओ कार्यालय में लटका ताला, जनता परेशान चुनाव में खोले गये वाहन कोषांग के कार्य निष्पादन को लेकर उत्पन्न हुई समस्या फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : जिला परिवहन कार्यालय, मुंगेर प्रतिनिधि , मुंगेर जिला परिवहन कार्यालय में शनिवार को ताला लटका हुआ था. जिसके कारण वाहन चालक व लाइसेंस बनाने वालों को काफी परेशानियों […]
