बैंक में उपभोक्ताओं के लिए नहीं है शौचालय उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में, बैठने की कुरसी मात्र दस फोटो संख्या : 2,3फोटो कैप्सन : बैंक परिसर में उपभोक्ता व सीढ़ी के नीचे पानी का जार प्रतिनिधि, मुंगेर भारतीय स्टेट बैंक की वासुदेवपुर शाखा में प्रतिदिन लगभग एक हजार उपभोक्ताओं का आना-जाना होता है. लेकिन यहां उपभोक्ताओं के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही शौचालय का साधन. बैंक परिसर में पेयजल की व्यवस्था तो उपलब्ध है किंतु हाल यह है कि उपभोक्ता उसे ढूंढ़ते रह जाते हैं. क्योंकि सीढ़ी के अंदर वाले हिस्से में पानी को रखा गया है. साथ ही पानी का जो संयंत्र है वह इतना गंदा है कि वहां शुद्ध पेयजल की कल्पना नहीं की जा सकती. मुंगेर शहर के वासुदेवपुर में भारतीय स्टेट बैंक ने आइटीसी (इंडियन टूबेको कंपनी) के लिए अपनी शाखा खोला था. बैंक इसी के बाहरी परिसर में संचालित होता है. जिसका एक द्वार आइटीसी कैंपस से भी जुड़ा है. ताकि यहां के कर्मी अंदर से बैंकिंग कार्य का संपादन कर सकें. इसके साथ ही आसपास के दर्जन भर मुहल्ले माधोपुर, नयागांव, बसगढ़ा, शेरपुर, मोगल बाजार, जेड़बेहरा, वासुदेवपुर, चंडी स्थान, दलहट्टा, कुम्हार टोली के लोगों का हजारों खाता इस बैंक में है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस शाखा से अपना बैंकिंग कारोबार करते हैं. बैंक के माध्यम से प्रतिमाह करोड़ों का कारोबार हो रहा वहां उपभोक्ताओं को सामान्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. बैंक परिसर में उपभोक्ताओं के लिए महज आठ-दस की संख्या में कुरसी लगी है. लेकिन यदि किसी उपभोक्ता को शौच की तलब हो तो उसे बाहर का रुख करना पड़ता है. क्योंकि शौचालय की व्यवस्था सिर्फ बैंककर्मियों के लिए है. पेयजल की स्थिति यह है कि सीढ़ी के नीचे एक संयंत्र लगा है जो बहुत ही गंदा है. अलबत्ता यह आम लोग को यह ढूंढने से भी नहीं मिलता है. शाखा प्रबंधक सुनील कुमार का कहना है कि बैंक परिसर में पेयजल व शौचालय कहां है उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. शनिवार को बैंक उपभोक्ता आनंद कुमार जब अपने काम से बैंक गया तो उसे पानी की तलब हुई और कई अन्य उपभोक्ताओं से पूछने के बावजूद कोई नहीं बता पाया कि बैंक में पानी कहां है. बाद में प्रिंटिंग मशीन का संचालन कर रहे एक कर्मी ने बताया कि सीढ़ी के नीचे पानी की व्यवस्था है.
बैंक में उपभोक्ताओं के लिए नहीं है शौचालय
बैंक में उपभोक्ताओं के लिए नहीं है शौचालय उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में, बैठने की कुरसी मात्र दस फोटो संख्या : 2,3फोटो कैप्सन : बैंक परिसर में उपभोक्ता व सीढ़ी के नीचे पानी का जार प्रतिनिधि, मुंगेर भारतीय स्टेट बैंक की वासुदेवपुर शाखा में प्रतिदिन लगभग एक हजार उपभोक्ताओं का आना-जाना होता है. लेकिन यहां […]
