डायन बता कर मां-बेटी की पिटाई, दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी हरदियाबाद गांव में एक बालक के मौत पर परिजनों ने मानवता को किया शर्मसार फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : पीडि़त मां-बेटी प्रतिनिधि, मुंगेरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदियाबाद गांव में एक बालक की मौत पर उनके परिजनों ने पड़ोसी परमानंद यादव की पत्नी आत्मा देवी व उनकी पुत्री रंजना देवी की जम कर पिटाई कर दी. जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. किंतु इस मामले में अबतक पुलिस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जब तक पीड़िता द्वारा शिकायत नहीं की जाती तब तक प्राथमिकी कैसे दर्ज होगी. एक ओर जहां नारी को शक्ति का रूप मान कर लोग पूजा कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अंधविश्वास में उनकी पिटाई कर मानवता को शर्मसार किया जा रहा है. जिसका एक ज्वलंत उदाहरण हरदियाबाद गांव में हुई घटना है. जहां एक बच्चे की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी. परिजनों ने इलाज के लिए बालक को सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां स्लाइन लगाते ही बालक की मौत हो गयी. बालक की मौत होते ही परिजनों ने डायन का आरोप लगाते हुए पड़ोस के परमानंद यादव की पत्नी आत्मा देवी व उनकी पुत्री रंजना देवी की जम कर पिटाई कर दी. इतना ही बालक को जीवित करवाने के लिए आत्मा देवी को झाड़-फूंक करने वाले एक भगत के पास भी घसीटते हुए ले गया. हैरत की बात तो यह है कि स्थानीय थाना पुलिस को घटना की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है. कहते हैं थाना प्रभारीमुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी. किंतु दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया. मामले को लेकर किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
डायन बता कर मां-बेटी की पिटाई, दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी
डायन बता कर मां-बेटी की पिटाई, दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी हरदियाबाद गांव में एक बालक के मौत पर परिजनों ने मानवता को किया शर्मसार फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : पीडि़त मां-बेटी प्रतिनिधि, मुंगेरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदियाबाद गांव में एक बालक की मौत पर उनके परिजनों ने पड़ोसी परमानंद यादव की पत्नी आत्मा देवी […]
