जमालपुर : एक ओर जहां पूजा को लेकर अपने घर मकान से दूर परदेस में काम करने वाले लोगों की वापसी होने लगी है, वहीं दूसरी ओर किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का आठ आठ घंटों तक विलंब से परिचालन जारी है.
इसके कारण रेल यात्रियों को खासी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है.बुधवार को आनंद विहार से चल कर भागलपुर तक जाने वाली 12368 डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:02 के बजाय संध्या लगभग सात बजे जमालपुर पहुंची. एक अन्य लंबी दूरी की ट्रेन 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल भी अपने निर्धारित समय 18:15 से लगभग तीन घंटा विलंब से चली.
नई दिल्ली से चल कर भागलपुर तक जाने वाली 12350 डाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस लगभग चार घंटे विलंब से चली. इस ट्रेन का यहां निर्धारित समय संध्या 18:40 बजे है. इसके साथ ही 14314 डाउन फरक्का एक्सप्रेस तथा डाउन हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस भी एक एक घंटा विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची.
