नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की पूजा फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : पूजा कराते पुरोहित प्रतिनिधि , जमालपुरमंगलवार को कलश स्थापना के साथ ही शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का त्योहार आरंभ हो गया. पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई. इसको लेकर जहां दिन भर मंदिरों एवं पूजा पंडालों में कलश स्थापना किया गया. नयागांव दुर्गास्थान में कलश स्थापना के पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. दिन भर भक्ति गीतों का प्रसारण किया जाता रहा वहीं संध्या में माता की आरती के समय श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गयी. योगमाया उदासीन आश्रम बड़ी दुर्गास्थान में महंत भगवती नंदन की अगुआई में कलश स्थापित किया गया. इस बीच वहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. दलहट्टा दुर्गास्थान, छह नंबर गेट, मुंगरौड़ा, बड़ी आशिकपुर, मारवाड़ी धर्मशाला तथा धरहरा रोड छोटी केशोपुर में पूजा की तैयारी को लेकर पंडाल तैयार करने का सिलसिला भी जारी रहा. उधर नयागांव दुर्गास्थान में कलश स्थापित करने के पूर्व कलश शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. शोभा यात्रा में अध्यक्ष शेखर यादव की अगुआई में कलश को गोद में लेकर पुरोहित ने नगर भ्रमण किया. जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजरा उन मार्गों पर जल का छिड़काव किया गया था. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस मंदिर में शारदीय दुर्गापूजा के कलश स्थापना से पूर्व शोभा यात्रा निकाले जाने की परंपरा पुरानी है. शोभायात्रा दुर्गास्थान से आरंभ होकर डीडी तुलसी रोड, नयागांव, मुंगरौड़ा, सिकंदरपुर, अलबर्ट रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, बद्दीपारा होकर वापस दुर्गास्थान पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित डॉ मार्तंड कुमार मिश्र द्वारा कलश स्थापित की गयी. मौके पर डॉ राजेंद्र शर्मा, डॉ दिनेश प्रसाद, वशिष्ट कुमार, राजन कुमार चौरसिया, राजन तांती, गुड्डु मंडल, मिथिलेश चौरसिया मुख्य रूप से मौजूद थे. दूसरी ओर धरहरा रोड छोटी केशोपुर दुर्गास्थान में संध्याकालीन आरती के समय लगभग दो सौ से अधिक महिलाओं द्वारा मैया की आरती उतारी गयी.
नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की पूजा फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : पूजा कराते पुरोहित प्रतिनिधि , जमालपुरमंगलवार को कलश स्थापना के साथ ही शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का त्योहार आरंभ हो गया. पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की […]
