रेल कारखाना में जीवन प्रमाणन शिविर आरंभ फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा प्रतिनिधि : जमालपुररेल इंजन कारखाना में मंगलवार को जीवन प्रमाणन शिविर आरंभ हुआ. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए कारखाना के गेट संख्या एक के निकट स्थित हेल्प रूम में इसका उद्घाटन किया.उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त रेल कर्मियों ने अपना पूरा जीवन रेलवे की बेहतरी के लिए समर्पित किया होता है. उन्हें जीवनयापन के लिए पेंशन भी दिया जाता है. परंतु प्रत्येक वर्ष उनसे बैंक द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट मांगी जाती है. ऐसे में सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना पूरे भारतीय रेल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को बेहतर सेवा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधा मुहैया करा रहा है. इसके लिए हेल्प लाइन तथा इंटर नेट सुविधा दी जा रही है. देश के किसी भी क्षेत्र से यहां के सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपनी समस्या को यहां निबंधित करा सकते हैं. जिसके निपटारे के लिये यहां कर्मचारी को लगाया गया है. उन्होंने कहा कि जीवन प्रमाणन शिविर का आयोजन मंगलवार 13 अक्तूबर से आगामी 30 नवंबर तक जारी रहेगा. सामान्य कामकाज के दिन इस शिविर में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न तीन बजे तक काम होगा. उन्होंने सेवा निवृत्त रेलकर्मियों से इस शिविर का लाभ उठाने को कहा. मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ समीर कुमार रक्षित, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता यूके सिंह तथा उप कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार सहित कारखाना के अन्य वरीय अधिकारी व कल्याण निरीक्षक उपस्थित थे.
रेल कारखाना में जीवन प्रमाणन शिविर आरंभ
रेल कारखाना में जीवन प्रमाणन शिविर आरंभ फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा प्रतिनिधि : जमालपुररेल इंजन कारखाना में मंगलवार को जीवन प्रमाणन शिविर आरंभ हुआ. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए कारखाना के गेट संख्या एक के निकट स्थित हेल्प रूम में इसका […]
