8. तारापुर विधानसभा : बिहार का फैसला

8. तारापुर विधानसभा : बिहार का फैसला तारापुर विधानसभा : 532010 विधानसभा : 47.42 2014 लोकसभा : 52.3———————-जज्बा फोटो संख्या : तारापुर 22 फोटो कैप्सन : पविया देवी संग्रामपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मध्य विद्यालय कटिहारी मतदान केंद्र संख्या 246 पर 12:30 बजे 90 वर्षीय पविया देवी वोट देने पहुंची. जिसे मतदान केंद्र पर […]

8. तारापुर विधानसभा : बिहार का फैसला तारापुर विधानसभा : 532010 विधानसभा : 47.42 2014 लोकसभा : 52.3———————-जज्बा फोटो संख्या : तारापुर 22 फोटो कैप्सन : पविया देवी संग्रामपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मध्य विद्यालय कटिहारी मतदान केंद्र संख्या 246 पर 12:30 बजे 90 वर्षीय पविया देवी वोट देने पहुंची. जिसे मतदान केंद्र पर वोट डालते अन्य लोग गौर से देखने लगे. उससे जब पूछा गया कि आपने इस उम्र में भी मतदान किया तो उसने कहा ” बेटा वोट ते पहले देलिये, अबे ते आशीर्वाद दैय छिये. कोय जीते कोय कुछ नाय दै छेय, अबकी भी दे देलियै, जे करै के होते करते ”. ———————–जुनून फोटो संख्या : तारापुर 17 फोटो कैप्सन : अनुपम कुमारी तारापुर : मतदान केंद्र संख्या 90 पर बीए पार्ट वन की छात्रा मधुरा गांव निवासी अनुपम कुमारी ने पहली बार मतदान किया. उसने कहा कि जब वोट देने के लिए लाइन में लगी तो मैं काफी खुश थी. मुझे विश्वास है कि मेरे एक वोट से एक ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन होगा जो हमारा होगा. ऐसी सरकार बनेगी जो हमारी होगी. जो युवाओं के लिए एक नया रास्ता निकालेगी. मैंने विकास के नाम पर वोट किया है. —————————–यूं बढ़ता-घटा रहा वोट का प्रतिशत ऐसे पड़े मतदान समय प्रतिशत 08 बजे 5.5 % 09 बजे 10.2 % 10 बजे 15% 11 बजे 18. 35 % 12 बजे 27. 1 % 01 बजे 33.47 % 02 बजे 45 % 03 बजे 53 % ————————–ये भी हुआ * मतदान केंद्र संख्या 48 पर मुश्कीपुर के ग्रामीणों का वोट है. लेकिन ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया. जिसके कारण इस मतदान केंद्र पर एक भी वोट नहीं पड़े. * लखनपुर के मतदान केंद्र संख्या 61 पर इवीएम खराब होने के कारण 45 मिनट विलंब से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. * रामपुर गांव निवासी 80 वर्षीय शेष सुल्तान को उसके पुत्र मो. इमरान साइकिल पर बैठा कर वोट दिलवाने लाया. वह विकलांग था. * मतदान केंद्र पर भोजन की व्यवस्था विद्यालय के प्रधानाध्यापक को करना था. लेकिन प्राथमिक विद्यालय धौनी की तरह ही कई विद्यालयों में भोजन की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. सत्तू के सहारे रात काटा तो दिन में भी सत्तू ही पिया. ————————-सड़क के लिए कर दिया वोट बहिष्कार तारापुर : तारापुर विधानसभा क्षेत्र के मुश्कीपुर के ग्रामीणों ने रोड नहीं वोट नहीं के तर्ज पर वोट का बहिष्कार किया. मतदान केंद्र संख्या 48 पर सुबह 7 बजे से ही मतदानकर्मी सभी कार्य पूर्ण कर मतदाता का इंतजार करने लगे. लेकिन एक भी ग्रामीण वोट देने के लिए नहीं पहुंचे. जब 8 बजे तक कोई मतदाता नहीं पहुंचे तो मतदानकर्मी ने बीडीओ को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही तारापुर विधानसभा क्षेत्र के वरीय प्रभारी उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडे, बीडीओ दुर्गाशंकर मुश्कीपुर गांव पहुंचे और लोगों को लोकतंत्र की दुहाई देते हुए मतदान की अपील की. लेकिन अधिकारियों के समझाने का कुछ भी असर नहीं पड़ा. ग्रामीण विनय कुमार यादव, शंकर यादव, दिलीप यादव, नीरज कुमार, वकील यादव, विकास कुमार ने बताया कि चुनाव के समय प्रत्याशी वोट मांगने आते है आश्वासन भी देते देते रहे. लेकिन आज तक पक्की सड़क गांव तक नहीं पहुंच पायी. अस्पताल खोला लेकिन यह बंद पड़ा हुआ है. बिजली की दुर्गति बनी हुई है. सिंचाई के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं कराये गये. आखिर हमलोग क्यों और किस लिए मतदान करें. मतदानकर्मी शाम तक इंतजार करते रहे. परंतु कोई मतदाता वोट डालने नहीं आये. ———————-एक वोट खुद के लिए फोटो संख्या : तारापुर 11 फोटो कैप्सन : शकुनी चौधरी तारापुर : एनडीए के हम प्रत्याशी शकुनी चौधरी ने मतदान केंद्र संख्या 61 लखनपुर पुस्तकालय पर सुबह 08:05 बजे अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि यू तो वे प्रत्याशी के तौर पर कई बार वोट डाल चुके है. लेकिन इस बार वोट मैंने बिहार में परिवर्तन के लिए डाला है. बिहार के विकास एवं जंगल राज के खात्मे के लिए डाला है. ———————फोटो संख्या : तारापुर 30 फोटो कैप्सन : डॉ मेवालाल चौधरी असरगंज : महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी डॉ मेवा लाल चौधरी ने अपने गांव कमरगामा स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 7:30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि मैंने वोट डाला है विकास पुरुष नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए. क्योंकि उन्होंने जो विकास किया. उस गति को तेज करने के लिए उनका मुख्यमंत्री बनना जरूरी है. ——————फोटो संख्या : तारापुर 8 फोटो कैप्सन : गोपाल कृष्ण वर्मा तारापुर : शिवसेना प्रत्याशी गोपाल कृष्ण वर्मा ने सुबह 8.55 बजे मतदान केंद्र संख्या 70 पर अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि हमने वोट डाला है तारापुर के विकास के लिए. भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए. भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था के साथ विकास युक्त तारापुर तैयार करूंगा. जहां जात-पात की बात नहीं होगी. ———————-फोटो संख्या : तारापुर 31 फोटो कैप्सन : सागर सुमन हवेली खड़गपुर : तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त वामदल के सीपीआइ प्रत्याशी कॉमरेड सागर सुमन सिंह ने नगर क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 160 पर अपना वोट डाले. उन्होंने कहा कि हमने वोट डाला है युवाओं के उत्थान के लिए, छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा दिलाने के लिए. धनबल के विरुद्ध जनबल का जनादेश ही देश के लोकतंत्र को मजबूत करेगा. ————————लोकतंत्र के महापर्व में 53 प्रतिशत रही भागीदारी तारापुर : तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ. सभी मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया था. जबकि पैट्रोलिंग की मजबूत व्यवस्था की गयी थी. यहां कुल 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. नक्सल प्रभावित भीमबांध में बंदूक तंत्र पर लोकतंत्र हावी रहा और जमकर मतदाताओं ने वोट डाले. तारापुर विधानसभा के दर्जनों मतदान केंद्र पर इवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान विलंब से प्रारंभ हुआ. लखनपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 61 पर इवीएम खराब होने के कारण 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा. वहीं लखनपुर पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 57, 58 पर 35 मिनट विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ. जबकि मतदान केंद्र संख्या 48 मुश्कीपुर के वोटरों ने सड़क की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया गया. इधर संग्रामपुर प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. मतदान के दौरान बीएलओ द्वारा बांटी गयी फोटो युक्त परची पर विवाद होता रहा. मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही. 2 बजे से कतार में मतदाता खड़े होने लगे. 3 बजते ही कतार में खड़े मतदाताओ को क्यू परची दिया गया. ताकि 3 बजे के बाद भी वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. प्रखंड कार्यालय के अंबेदकर भवन स्थित दोनों बूथों पर बीएलओ द्वारा बांटी गयी मतदाता परची को अमान्य घोषित कर लौटाया जा रहा था. जब विरोध हुआ तो चुनाव आयोग पटना व एसडीओ से लोगों ने बात की. तब जाकर उस परची पर मतदान करने दिया गया. प्राथमिक विद्यालय झिट्टी स्थित मतदान केंद्र संख्या 250 पर कई मतदाता वोट नहीं डाल सके. क्योंकि पहचान पत्र था लेकिन मतदान केंद्र की मतदाता सूची में उनके नाम पर डिटेल लिखा गया था. नक्सल प्रभावित ददरीजाला, बलिया, कटियारी में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने निर्भिक होकर मताधिकार का प्रयोग किया. संग्रामपुर में 56 बूथों पर 50 से 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. ————————-सुरक्षा के थे चाक चौबंद इंतजाम फोटो संख्या : तारापुर 3, 32फोटो कैप्सन : सुरक्षा में तैनात जवान हवेली खड़गपुर : तारापुर विधानसभा के कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में सोमवार को बंद हो गया. 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदाताओं में सुबह तो उत्साह देखा गया. लेकिन दोपहर बाद उदासीनता छाने लगा. हवेली खड़गपुर दो विधानसभा क्षेत्र में विभक्त है. जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धपरी स्थित बूथ पर लाइट की कमी रही. जिसके कारण मतदाताओं को काफी परेशानी हुई. बैजलपुर के बूथ संख्या 266 पर इवीएम मशीन खराब रहने से एक घंटा विलंब से वोटिंग प्रारंभ हुआ. —————-तीन सेक्टर में बांटा गया मतदान केंद्र असरगंज : तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड में विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड में लगभग 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड में कुल 49 मतदान केंद्रों को 3 सेक्टर में बांटा गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार लगातार मतदान केंद्र का जायजा ले रहे थे. प्राथमिक विद्यालय सरौन में इवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान कुछ विलंब से प्रारंभ हुआ. मतदान केंद्रों पर दोपहर तक महिला वोट देने के लिए आती रही. लेकिन दोपहर बाद महिलाओं का आना लगभग बंद हो गया. ———————-49 प्रतिशत हुआ मतदान टेटियाबंबर : तारापुर विधानसभा क्षेत्र के टेयिाबंबर प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ. प्रखंड में 49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्र संख्या 215 पर 1136 मतदाताओं में से 537 मतदाताओं ने वोट डाले. जबकि मतदान केंद्र संख्या 113 पर 12 बजे तक कुल 1263 में 430? केंद्र संख्या 120 पर 896 मतदाताओ में कुल 296 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बॉक्स ——–नक्सली पर भारी पड़े वोटर फोटो संख्या : तारापुर 32फोटो कैप्सन : भीमबांध स्थित मतदान केंद्र हवेली खड़गपुर : नक्सल प्रभावित इलाकों में इस वार लोगों ने मतदान में अपनी दिलचस्पी दिखाई. भीमबांध के मतदान केंद्र संख्या 208 पर 11 बजे तक 398 मतदाताओं में 220 मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया था. मतदाता बेकी देवी, बिरजू ठाकुर ने बताया कि पहले हमलोग डाकबंगला तो कभी गंगटा के कुंडा बाबा स्थान जाकर वोट करते थे. लेकिन इस बार हमलोगों ने भीमबांध में ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि प्राथमिक विद्यालय गायघाट के बूथ संख्या 209 पर 371 में 193, प्राथमिक विद्यालय गंगटी में बूथ संख्या 417 लोग अपना वोट डाला. बूथ संख्या 176 पर 1 बजे 365 मतदाताओं ने वोट डाले. मध्य विद्यालय गंगटी के बूथ संख्या 193 पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. लेकिन पीठासीन पदाधिकारी व मतदानकर्मी मतदान रोक कर भोजन करने लगे. जिसके कारण यहां वोटरों को इंतजार करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >