भंडार विभाग में राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन

जमालपुररेल : इंजन कारखाना जमालपुर के भंडार विभाग में शुक्रवार को राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (क्रेन) स्वपन कुमार दास ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा सप्ताह 2015 […]

जमालपुररेल : इंजन कारखाना जमालपुर के भंडार विभाग में शुक्रवार को राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. भंडार विभाग के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (क्रेन) स्वपन कुमार दास ने फीता काट कर किया.

कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा सप्ताह 2015 के तहत किया गया. उन्होंने कहा कि रेल कारखाना हिंदी भाषी क्षेत्र में अवस्थित होने के कारण राजभाषा के प्रति हमारा दायित्व भी काफी अधिक है. उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए हमें समवेत रूप से प्रयासरत रहना होगा.

उन्होंने इस बात पर संतोष भी व्यक्त किया कि भंडार विभाग द्वारा किया जा रहा प्रयास प्रशंसनीय है. उन्होंने वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक अमोल कुमार सिंह तथा सहायक सामग्री प्रबंधक जोनाथन तालुकदार के साथ मिल कर भंडार विभाग के विभिन्न वार्डों, यार्डों एवं अनुभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया. कार्यक्रम के संचालन में भंडार विभाग के संजय शंकर मिश्र का सक्रिय योगदान रहा. मौके पर मृत्युंजय कुमार झा, डा मधु सूदन दत्त, कौशल किशोर शुक्ला तथा हिमालय कुमार हिमांशु मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >