चुनाव को लेकर तैयार किया गया मेडिकल कीट

मुंगेर : विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय दवा भंडार में मेडिकल कीट तैयार किये गये. जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष व्यवस्था की गयी. चुनाव के दौरान जरूरत पड़ने वाली हर प्रकार की दवा व सामग्री को कीट में शामिल किया गया है.केंद्रीय दवा भंडार पाल अरुण कुमार सिंह […]

मुंगेर : विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय दवा भंडार में मेडिकल कीट तैयार किये गये. जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष व्यवस्था की गयी.

चुनाव के दौरान जरूरत पड़ने वाली हर प्रकार की दवा व सामग्री को कीट में शामिल किया गया है.केंद्रीय दवा भंडार पाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ब्लड क्लॉट कीट तैयार किया गया है.

इसके अलावे नक्सल प्रभावित क्षेत्र हवेली खड़गपुर, टेटियाबंबर, संगामपुर, तारापुर, धरहरा व आईटीबीपी, सीआरपीएफ बटालियन के लिए एक-एक ट्रामा कीट तैयार किया गया है. जिसमें कुल 36 प्रकार की दवाएं व सामग्री को शामिल किया गया है.

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की घटना हो जाने पर यदि जवानों व मतदान कर्मियों को अत्यधिक रक्त श्राव होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के समय ही अतिशीघ्र बंद किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >