जमालपुर/धरहरा : आगामी विधानसभा चुनाव बिहार का नहीं बल्कि देश का चुनाव है जिसके बहाने भारतीय जनता पार्टी बिहार को हथियाना चाहती है.
वह बिहार के रास्ते कोलकाता में घुसना चाहती है तथा देश को बांटना चाहती है. परंतु महागठबंधन ऐसा होने नहीं देगा. ये बातें शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फुलका के मैदान में आयोजित पार्टी प्रत्याशी शैलेश कुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.
