मुंगेर : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुलाम नवी आजाद ने कहा कि भाजपा नेता दिन में कुछ और भाषण देते हैं और रात में स्कीम बनाते हैं.
एक दूसरे से लड़ाने का, एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ भड़काने का. वह मंदिर और मस्जिद की राजनीति कर रही है जो देश ही नहीं हमारे समाज के लिए भी घातक है. वे दुर्गा संस्था मैदान में आयोजित महागठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि हिंदु-मुसलिम, दलित, गरीब, बैकवर्ड, फारवर्ड सभी को सावधान रहने की जरूरत है. दादरी की घटना में क्या हुआ यह देश की हर जनता जानती है. खुद अफवाह फैलाते हैं और खुद एक्सन भी लेते हैं. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायक ने एक विधायक को पीट दिया. यह सब क्या है.
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सह कांग्रेस की वरीय नेत्री मीरा कुमारी ने कहा कि भाजपा मुंह में राम और बगल में छुरी लेकर आती है. उसी छुरी से समाज को काट कर टुकड़ों-टुकड़ों में बांट देते है. इनको बिहार में घुसने न दे. नहीं तो बिहार को तहस नहस कर डालेंगे
