चुनाव ड्यूटी में लगे डाककर्मी, 2 करोड़ का कारोबार प्रभावित प्रधान डाकघर में नहीं हो रहा रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : प्रधान डाकघर मुंगेर प्रतिनिधि, मुंगेर लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव में जहां सरकारी महकमा पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. वहीं डाक विभाग भी इससे अछूता नहीं है. प्रधान डाकघर मुंगेर के पीएलआइ, सिस्टम एवं सुपरवाइजर को चुनाव कार्य में लगाया गया है. जिसके कारण डाक विभाग का कार्य ठप है. जबकि पोस्टमैन, ट्रेजरी एवं मेल असिस्टेंट द्वारा कार्य किया जा रहा है. आपातकालीन व्यवस्था भी नहीं की गयी है जिससे लोगों को राहत मिल सके. 9 से 13 अक्तूबर तक काम बाधित डाक विभाग के कर्मियों को चुनावी कार्य में शामिल किया गया है. जिसके कारण प्रधान डाकघर में रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी नहीं हो रही. साथ ही जमा-निकासी का कार्य भी ठप है. जबकि पोस्टमैन, ट्रेजरी एवं मेल असिस्टेंट द्वारा काम किया जा रहा है. विभाग द्वारा मुख्य गेट पर नोटिस भी चिपका दिया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के कारण दिनांक 9 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक काउंटर स्टाफ इलेक्शन ड्यूटी में हैं. जिसके कारण डाकघर का कार्य बाधित रहेगा. 2 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित डाक विभाग में 9-13 अक्तूबर तक मतदान के कारण डाककर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाये जाने के कारण किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन नहीं हो पायेगा. इन चार दिनों में लगभग 2 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा. डाक विभाग के 30 कर्मियों चुनाव ड्यूटी में लगाये गये हैं. कहते हैं डाकपाल डाकपाल सुधीर कुमार सिन्हा ने डाकघर के 30 कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में कार्य लिया जा रहा है. जिसके कारण डाकघर का काम प्रभावित है. 14 अक्तूबर से नियमित सेवा बहाल हो जायेगी.
चुनाव ड्यूटी में लगे डाककर्मी, 2 करोड़ का कारोबार प्रभावित
चुनाव ड्यूटी में लगे डाककर्मी, 2 करोड़ का कारोबार प्रभावित प्रधान डाकघर में नहीं हो रहा रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : प्रधान डाकघर मुंगेर प्रतिनिधि, मुंगेर लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव में जहां सरकारी महकमा पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. वहीं डाक विभाग भी इससे अछूता नहीं है. प्रधान डाकघर […]
