नौजवानों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा लक्ष्य : पप्पू

हवेली खड़गपुर : बिहार के हर नौजवानों के चेहरे पर मुस्कान और गरीब, मजलुमों के घरों तक विकास पहुंचाना ही जन अधिकारी पार्टी का लक्ष्य है. तभी बिहार में बहार आयेगी. ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने आरएसके उच्च विद्यालय के मैदान में पार्टी प्रत्याशी अनिता देवी के समर्थन में […]

हवेली खड़गपुर : बिहार के हर नौजवानों के चेहरे पर मुस्कान और गरीब, मजलुमों के घरों तक विकास पहुंचाना ही जन अधिकारी पार्टी का लक्ष्य है. तभी बिहार में बहार आयेगी.

ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने आरएसके उच्च विद्यालय के मैदान में पार्टी प्रत्याशी अनिता देवी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी बिहार के 70 लाख परिवार अब भी भूखमरी के शिकार है. 3 लाख 66 हजार लोग बिहार में भिखारी हैं. यह कैसी आजादी है. उन्होंने कहा कि नीतीश-लालू सामाजिक न्याय का चोला पहनकर गरीब, पिछड़ा, अल्पसंख्यकों को केवल ठगने का काम किया.

हमारी सरकार अगर बनती है तो टेक्निकल एजुकेशन फ्री होगा, कैंपस सेलेक्शन के साथ नौकरियां दी जायेगी. तीन महीने में ही दलालों का नामो निशान नहीं रहेगा. उन्होंने लालू-नीतीश को बिहार के विकास में बाधक बताते हुए कहा कि दोनों जात-पात की राजनीति करने वाले है. उन्होंने तारापुर से पार्टी प्रत्याशी अनिता देवी और जमालपुर विधानसभा के गठबंधन उम्मीदवार पप्पू यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >