मुंगेर: सभा मंच के ठीक सामने बने वीआइपी दीर्घा में खड़ा होकर पीएम का भाषण सुन रहे जमालपुर के सदर बाजार निवासी योगेंद्र साव बेहोश होकर गिर गये. काफी देर तक उन्हें होश नहीं आया.
उनके आस-पास खड़े अन्य लोग चिल्लाते रहे. किंतु बेहोश पड़े योगेंद्र साव की इलाज होनी तो दूर की बात, मेडिकल टीम में मौजूद एक भी कर्मी उन्हें उठाने तक नहीं पहुंचे. शुक्र है कि एक सज्जन ने पानी का छींटा मार कर उन्हें होश में लाया. तब तक पीएम का भाषण भी समाप्त हो गया. लोग गैलरी से बाहर निकलने लगे. योगेंद्र भी किसी तरह गैलरी से बाहर निकले.
