4. भीड़ के आगे बौनी पड़ी सुरक्षा-व्यवस्था, लोगों में दिखा उत्साह

4. भीड़ के आगे बौनी पड़ी सुरक्षा-व्यवस्था, लोगों में दिखा उत्साह फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि, मुंगेर ————-सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा के मैदान में गुरुवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. समर्थकों के भीड़ के सामने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी बौनी पड़ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए आये लोगों […]

4. भीड़ के आगे बौनी पड़ी सुरक्षा-व्यवस्था, लोगों में दिखा उत्साह फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि, मुंगेर ————-सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा के मैदान में गुरुवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. समर्थकों के भीड़ के सामने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी बौनी पड़ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए आये लोगों में गजब का उत्साह दिखा. बच्चे, बूढ़े व जवान कोई भी अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे. हवाई अड्डा का पूरा मैदान हर-हर मोदी व भारत माता की जयकारे से गूंजता रहा. सुबह 7 बजे से ही पहुंचने लगे लोगदिलों में प्रधानमंत्री से मिलने की तमन्ना लिए उनके समर्थक सुबह सात बजे से ही हवाई अड्डा के मुख्य द्वार पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते कुछ ही देर में जमालपुर-मुंगेर मुख्य पथ रैली में शामिल होने वाले समर्थकों की भीड़ से पट गयी. किंतु एसपीजी के जवानों द्वारा लोगों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया. मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा बल पहले रैली में ड्यूटी पर लगाये गये कर्मियों की तलाशी लेकर उन्हें प्रवेश करा रहे थे. लोगों की तादाद जब सैकड़ों से हजारों में तब्दील होने लगी तब जाकर सुबह आठ बजे से लोगों को मैदान में प्रवेश कराया जाने लगा.—————————–लगाये गये थे छह डीएफएमडीफोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : जांच करते जवान मुंगेर : एक ओर जहां हवाई अड्डा के मुख्य द्वार पर रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाये गये थे. वहीं दूसरी ओर सौ गज की दूरी पर छह डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगाये गये थे. जिनमें से पांच पुरुषों के लिए एवं एक महिलाओं के लिए बनाये गये थे. आम आदमी तो आम आदमी वीआईपी व प्रशासनिक अधिकारियों को भी अच्छी तरह तलाशी लिए बगैर सभा स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था. जवानों द्वारा जांच के बाद आम लोग दौड़ कर सभा स्थल की ओर जा रहे थे. ————————–भीड़ के आगे बौनी पड़ गयी सुरक्षा- व्यवस्थाफोटो संख्या : 17,17ए फोटो कैप्सन : मैदान में प्रवेश करने के लिए जद्दोजहद करते लोग मुंगेर : वैसे तो पीएम की रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की बात बतायी गयी थी. किंतु भीड़ में अप्रत्याशित वृद्धि हो गयी. लगभग दो लाख लोगों ने रैली में भाग लिया. जैसे-जैसे पीएम के आने का समय करीब आते गया. वैसे- वैसे हवाई अड्डा के मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी. हाल यह हुआ कि महिलाओं के लिए बने डीएफएमडी गेट टूट कर गिर गया. फिर क्या था, लोगों का हुजूम गैलरी की ओर दौड़ पड़ा. डीएफएमडी गेट से प्रवेश न कर लोग बेरिकेट को फांद कर ही गैलरी में प्रवेश करने लगे. वहीं सुरक्षा में लगाये गये जवान तमाशबीन बने रह गये.—————————वृद्ध व नि:शक्तों में भी दिखा जोशफोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : सभा में जाते वृद्ध मुंगेर : वैसे तो प्रधानमंत्री के रैली में भाग लेने व नमो की एक झलक देखने को लेकर बच्चे, युवा व महिलाओं में खासा उत्साह दिखा. किंतु लाखों की भीड़ में जमालपुर के गौरीपुर निवासी एक 98 वर्षीय वृद्ध बुलबुल नायक लाठी के सहारे मच की ओर बढ़े चले जा रहे थे. जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि देश को चलाने वाले आज मुंगेर की धरती पर आ रहे हैं, इस अद्भुत क्षण को देखे बिना मैं कैसे रह पाता. लगता है सचमुच में बिहार के साथ- साथ मुंगेर की तस्वीर भी बदलने वाली है. इतना ही नहीं तारापुर स्थित पुरानी बजार से आये नि:शक्त बंटी कुमार ने बताया कि मेरे हौसले ने मुझे यहां तक पहुंचाया. ————————–ड्यूटी के दौरान आराम फरमा रहे थे जवानमुंगेर : पीएम की रैली में भाग लेने आये समर्थकों की भीड़ को भले ही चिलचिलाती धूप डिगा न पायी हो किंतु ड्यूटी में लगाये गये कुछ जवान व पुलिस पदाधिकारी पीएम के आने से पहले ही थक गये. वे लोग मैदान के दक्षिणी चहारदीवारी व पेड़ के नीचे चैन से आराम फरमा रहे थे. उन्हें देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे किसी वीआइपी सभा नहीं बल्कि किसी नुक्कड़ सभा के लिए तैनात किये गये हो.————————-पीएम को देखने की चाहत रह गयी अधूरी फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : नि:शक्त मो. आलम मुंगेर : मुंगेर सहित अन्य जिले से आये लाखों समर्थकों का पीएम नरेंद्र मोदी को देखने की चाहत भले ही पूरी हो गयी हो. किंतु जमालपुर प्रखंड के सुतूरखाना गांव से आये एक नि:शक्त मो. आलम की यह चाहत अधूरी रह गयी. वह अपने ट्राय साइकिल में बैठे बाहरी द्वार को पार कर मैदान में प्रवेश तो कर गया. किंतु मैदान के भीतर लगे डीएफएमडी गेट पर उन्हें ट्राय साइकिल लेकर प्रवेश करने से रोक दिया गया. जिसके कारण वह काफी मायूस हो गया. वह बेरिकेड के बाहर ही अपने ट्राय साइकिल पर बैठा रहा. लेकिन लोगों की भीड़ के कारण उन्हें पीएम नहीं दिख पाये.—————————-पानी के लिए मची रही मारामारी फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : पेयजल के लिए मारामारी मुंगेर : यह अलग बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में दो लाख से उपर लोगों ने भाग लिया. किंतु यहां पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. खानापूर्ति के नाम पर महज दो टैंकर पानी की व्यवस्था की गयी थी जो पीएम के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही समाप्त हो गया. प्यास के मारे लोगों की हलक सूखने लगी. लोग पानी की तलाश में इधर-उधर चक्कर काटने लगे. कई लोग तो बाहर से खरीद कर पानी लाने लगे. किंतु उनके पानी को डीएफएमडी के समीप सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा जब्त कर लिया जाता था. नतीजतन लोगों को पेयजल की किल्लत के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. —————————–मुंगेर- जमालपुर पथ पर घंटों लगा रहा जाममुंगेर : यूं तो रैली में पहुंचने के लिए पार्टी द्वारा 9:30 बजे सुबह का समय दिया गया था. किंतु लोग सुबह 7 बजे से ही हवाई अड्डा के समीप पहुंचने लगे. जो इक्के दुक्के वाहन मुंगेर- जमालपुर पथ से होकर आ- जा रहे थे. धीरे- धीरे उनका परिचालन भी बंद हो गया. लोग शहर के पुरानीगंज व सफियाबाद ओपी से पैदल ही सभा स्थल की ओर जा रहे थे. लगभग नौ बजे से भीड़ इतनी बढ़ गयी कि सड़कों पर प्रशासनिक वाहनों को भी जाम का सामना करना पड़ा. जब तक पीएम की सभा चलती रही, तब तक समर्थकों के आने के सिलसिला जारी रहा. वहीं पीएम का भाषण खत्म होते ही अचानक सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके कारण आम वाहन तो दूर अधिकारियों के वाहनों को निकलने में भी घंटों मशक्कत करनी पड़ी. एक आर जहां प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा के वाहन को जाम का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर आइजी बच्चू सिंह मीना की गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही. लगभग डेढ़ घंटे तक मुंगेर- जमालपुर मुख्य मार्ग जाम से बुरी तरह प्रभावित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >