नौवागढ़ी के लोगों ने चुनाव बहष्किार का चिपकाया परचा

नौवागढ़ी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का चिपकाया परचा फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : वोट बहिष्कार का सटा परचा प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक अलग-अलग स्थानों पर लोग क्षेत्र के विकास को […]

नौवागढ़ी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का चिपकाया परचा फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : वोट बहिष्कार का सटा परचा प्रतिनिधि, मुंगेरएक ओर जहां मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक अलग-अलग स्थानों पर लोग क्षेत्र के विकास को लेकर वोट बहिष्कार के नारे लगा रहे हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति बुधवार को नौवागढ़ी बाजार में भी देखने को मिला. नौवागढ़ी बाजार में हनुमान मंदिर के गेट पर एक संस्था के नाम से वोट बहिष्कार का परचा चिपकाया गया है. इतना ही नहीं क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के परचे साटे गये हैं. जिस पर नौवागढ़ी प्रक्षेत्र की जनता की आज शीर्षक दिया गया है तथा पांच सूत्री मांगों मांगों के पूरा नहीं होने पर वोट बहिष्कार की बात लिखी गयी है.क्या है पांच सूत्री मांग * नौवागढ़ी प्रखंड नहीं तो वोट नहीं* नौवागढ़ी मैदान की चहारदीवारी नहीं तो वोट नहीं* नौवागढ़ी में बालिका उच्च विद्यालय नहीं तो वोट नहीं* नौवागढ़ी भगत सिंह चौक पर हाई- मास्क लाइट नहीं तो वोट नहीं* नौवागढ़ी हॉस्पीटल में तीस बेड एवं चिकित्सक की व्यवस्था नहीं तो वोट नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >