मुंगेर : प्रधानमंत्री के सभा को देखते हुए मुंगेर प्रशासन ने रूट चार्ट तय कर दी है. जिसके तहत मुंगेर शहर से जमालपुर की ओर कोणार्क सिनेमा मोड़ के बाद कोई भी वाहन आगे नहीं जायेगी.
वहीं दूसरी ओर जमालपुर-धरहरा की ओर से आने वाली वाहन को जमालपुर बीएमपी-9 तक लाया जा सकेगा. वहीं पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है.
जबकि बरियारपुर की ओर से आने वाले वाहन को तेलिया तालाब से डीजे कॉलेज रोड में भेज दिया जायेगा और पुलिस लाइन में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. उस दिन मुंगेर-जमालपुर के बीच वाहन नहीं चलेगी. जबकि लखीसराय की ओर से आने वाले वाहन को बाजार समिति की ओर मोड़ दिया जायेगा.
