दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए पीएम की हो रही सभा

सभा में मौजूद होंगे कई केंद्रीय मंत्री व मुंगेर, लखीसराय व जमुई के दस एनडीए प्रत्याशी मुंगेर : राजस्थान के भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंगेर में हो रही सभा ऐतिहासिक होगी और इस सभा के माध्यम से भय, भूख एवं भ्रष्टाचार की राजनीति को बिहार से […]

सभा में मौजूद होंगे कई केंद्रीय मंत्री व मुंगेर, लखीसराय व जमुई के दस एनडीए प्रत्याशी

मुंगेर : राजस्थान के भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंगेर में हो रही सभा ऐतिहासिक होगी और इस सभा के माध्यम से भय, भूख एवं भ्रष्टाचार की राजनीति को बिहार से खत्म कर विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया जायेगा.

वे मंगलवार को मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कमान संभाले सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुंगेर में होने वाले सभामें मुंगेर जिले के तीन विधानसभा मुंगेर, जमालपुर व तारापुर, जमुई जिले के चार विधानसभा जमुई, चकाई, सिकंदरा व झाझा,

लखीसराय जिले के दो विधानसभा लखीसराय व सूर्यगढ़ा तथा भागलपुर के सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.

इन दस विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पीएम की यह सभा हो रही है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री की चार सभाएं होनी है. जिसमें मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर व नवादा शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >