आलमनगर : प्रखंड के पांच पंचायतों के तीन दर्जन गांव में बाढ़ का पानी फैल जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क संपर्क भंग हो जाने से आवश्यक उपयोग की वस्तु लाने के लिए पर्याप्त मात्र में नाव उपलब्ध नहीं है.
ज्ञात हो कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश व कोसी बैराज से छोड़े गया क्षेत्र में फैल गया है. इस कारण मुरौत के पीड़ित परिवार पुन: विस्थापित होकर कला व मनरेगा भवन में शरण लेने को मजबूर हैं. वहीं क्षेत्र में लगे हजारों एकड़ धान की फसल डूबने के कगार पर है. इससे किसानों में चिंता व्याप्त है.
एडीएम आपदा कन्हैया प्रसाद, एसडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ मिन्हाज अहमद ने गंगापुर पंचायत के सोनामुखी पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया. साथ ही लोगों से आवागमन की सुविधा के लिए पर्याप्त नाव उपलब्ध कराने की बात कही. एडीएम बीडीओ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
इस दौरान मुरौत कटाव विस्थापितों ने एडीएम से अभी तक पुर्नवास के लिए जमीन नहीं उपलब्ध कराये जाने की शिकायत की. एडीएम ने कहा की जल्द ही पुनर्वास के लिए जमीन अधिग्रहण कर उपलब्ध कराया जायेगा.
