आज सूरत एक्सप्रेस तो कल भागलपुर-लोकमान्य तिलक रहेगी रद्द

प्रतिनिधि , जमालपुर रविवार को भागलपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली एक ट्रेन रद्द रही वहीं कई ट्रेन काफी विलंब से चली. इसके कारण यात्री खासे परेशान रहे. बताया गया कि 19047 डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस अपरिहार्य कारण से रद्द कर दी गयी. शनिवार की प्रात: 09:15 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 22406 डाउन आनंदविहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस […]

प्रतिनिधि , जमालपुर रविवार को भागलपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली एक ट्रेन रद्द रही वहीं कई ट्रेन काफी विलंब से चली. इसके कारण यात्री खासे परेशान रहे. बताया गया कि 19047 डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस अपरिहार्य कारण से रद्द कर दी गयी. शनिवार की प्रात: 09:15 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 22406 डाउन आनंदविहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस प्रात: 03 बजे रविवार को पहुंची. इसके कारण 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस भी शनिवार की दोपहर 14:25 बजे पहुंचने के बजाय रविवार की प्रात: 06:30 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चली.आज अप सूरत एक्सप्रेस रहेगी रद्दजमालपुर . सोमवार को 19048 अप भागलपुर सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी. पूछताछ कार्यालय से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि मंगलवार को 12335 अप भागलपुर-लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >