होमियोपैथी दातव्य चिकित्सालय का स्थापना दिवस मना

प्रतिनिधि , मुंगेरश्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में शादीपुर न्यू कॉलोनी में रविवार को होमियोपैथी दातव्य चिकित्सालय का 19 वां स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता संयोजक सच्चिदानंद मंडल ने की. उन्होंने कहा कि वर्ष 1997 में इस चिकित्सालय की स्थापना की गई थी. तब के बाद से यहां हजारों मरीजों का इलाज किया […]

प्रतिनिधि , मुंगेरश्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में शादीपुर न्यू कॉलोनी में रविवार को होमियोपैथी दातव्य चिकित्सालय का 19 वां स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता संयोजक सच्चिदानंद मंडल ने की. उन्होंने कहा कि वर्ष 1997 में इस चिकित्सालय की स्थापना की गई थी. तब के बाद से यहां हजारों मरीजों का इलाज किया गया. श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं ने कहा है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है. बाबा ने चिकित्सा, शिक्षा एवं जन कल्याण के लिए जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता. जिला महिला प्रभारी अन्नाकली भट्टाचार्या ने कहा कि मनुष्य को सत्य, धर्म, शांति, प्रेम एवं अहिंसा को अपना कर नैतिकता से पूर्ण जीवन अपनाना चाहिए. चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर रामाकांत पंडित को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कुमरसार कांवरिया सेवा समिति के प्रभारी सुबोध कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, सुमन कुमार सिन्हा, प्रो देवेंद्र कुमार, पार्वती देवी, अंजू वर्मा, सुनिता गुप्ता, माला सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >