खड़गपुर के मंझगांय डीह गांव में जलेगी बिजली

स्थानीय विधायक के पहल पर एक पखवारे में गांव का होगा विद्युतीकरण प्रतिनिधि, मुंगेर आजादी के 68 वर्ष बाद भी खड़गपुर के मंझगांय डीह गांव के लोग बिजली का दर्शन नहीं कर पाये हैं. स्थानीय विधायक शैलेश कुमार के पहल पर अब एक पखवारे के अंदर गांव का विद्युतीकरण होगा और इस पिछड़े गांव के […]

स्थानीय विधायक के पहल पर एक पखवारे में गांव का होगा विद्युतीकरण प्रतिनिधि, मुंगेर आजादी के 68 वर्ष बाद भी खड़गपुर के मंझगांय डीह गांव के लोग बिजली का दर्शन नहीं कर पाये हैं. स्थानीय विधायक शैलेश कुमार के पहल पर अब एक पखवारे के अंदर गांव का विद्युतीकरण होगा और इस पिछड़े गांव के लोगों के घर बिजली रानी आयेगी. शनिवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर इस संदर्भ में पूरी रूपरेखा तय की गयी. जिसमें विधायक शैलेश कुमार के साथ ही बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता व लघु सिंचाई विभाग के अभियंता मौजूद थे. अग्रहण पंचायत के मंझगांय डीह तथा कुराबा बिंदटोली में विद्युतीकरण का निर्णय लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर वहां पोल व तार डालने का काम शुरू किया जाय. इसके साथ ही विधायक शैलेश कुमार ने गरीब नगर जमालपुर, सफियाबाद, बढ़ौना मंडल टोला में जले विद्युत ट्रांसफॉर्मर को अतिशीघ्र नया लगाने की बात कही. विधायक द्वारा खड़गपुर के मिल्की सिंचाई योजना एवं सपनिया सिंचाई योजना को चालू करने के लिए भी दबाव बनाया गया. किंतु लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता का कहना था कि इन योजनाओं का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया है और विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद ही इस पर काम शुरू हो सकता है. बैठक में विधायक ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बेंच-डेस्क की कमी का मामला उठाया और इस दिशा में जिलाधिकारी से समुचित व्यवस्था का अनुरोध किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >