फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते आशा कार्यकर्ता प्रतिनिधि , धरहरा हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरहरा पीएचसी में जमकर हंगामा किया. आशा कार्यकर्ताओं ने जहां अपने कार्य से अलग रहे, वहीं एक घंटे तक पीएचसी में ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया. जिसके कारण रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आशा कार्यकर्ता सोमवार की सुबह एकजुट होकर पीएचसी पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनोरमा शर्मा कर रही थी. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हम सभी आशा कार्यकर्ताओं को बंधुआ मजदूर से भी कम मानदेय का भुगतान किया जा रहा है. दिन-रात सेवा देने के कारण आज बिहार में स्वास्थ्य सेवा में गुणात्मक वृद्धि हुई है. लेकिन सरकार है कि हमारे कार्य का मूल्यांकन नहीं कर रही है. जिसके विरोध में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गयी है. उन्होंने कहा कि जिन मांगों के समर्थन में हड़ताल किया जा रहा है. उसमें आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित करने, मासिक मानदेय 15 हजार रुपये करने, सुरक्षा की गारंटी देने, यात्रा भत्ता देने सहित अन्य मांग शामिल है. मौके पर गोपगुट के जिला सचिव सतीश प्रसाद सतीश, निर्मला कुमारी, संगीता कुमारी, सोनी देवी, अनुराधा कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा देवी, मीरा देवी शामिल थी.
आशा ने ओपीडी सेवा किया बाधित
फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते आशा कार्यकर्ता प्रतिनिधि , धरहरा हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरहरा पीएचसी में जमकर हंगामा किया. आशा कार्यकर्ताओं ने जहां अपने कार्य से अलग रहे, वहीं एक घंटे तक पीएचसी में ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया. जिसके कारण रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना […]
