ऊं मंत्र से गूंजी योगनगरी

मुंगेर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को योग नगरी मुंगेर जहां प्रात:काल से ही हरिओम तत्सत व ऊं मंत्र से गुंजायमान होने लगा. वहीं बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन से लेकर घर के छत-आंगन तक आसन, प्राणायाम व ध्यान का कार्यक्रम चलता रहा. पूरा शहर योगमय हो गया. किला परिसर स्थित पोलो मैदान में […]

मुंगेर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को योग नगरी मुंगेर जहां प्रात:काल से ही हरिओम तत्सत व ऊं मंत्र से गुंजायमान होने लगा. वहीं बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन से लेकर घर के छत-आंगन तक आसन, प्राणायाम व ध्यान का कार्यक्रम चलता रहा.

पूरा शहर योगमय हो गया. किला परिसर स्थित पोलो मैदान में जहां हजारों की संख्या में सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर के बच्चों ने योगाभ्यास किया. वहीं नगर भवन से लेकर जैन धर्मशाला, रेडक्रॉस भवन व विभिन्न विद्यालयों में योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >