कायस्थ समागम में भाग लेंगे मुंगेर के 100 प्रतिनिधि

फोटो संख्या : 23 फोटो कैप्सन : बैठक करते कायस्थ समाज प्रतिनिधि, मुंगेर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आगामी 28 जून को होने वाले कायस्थ समागम में मुंगेर से सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस समागम को लेकर रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं जिला चित्रगुप्त समिति की एक बैठक विष्णुदेव नारायण […]

फोटो संख्या : 23 फोटो कैप्सन : बैठक करते कायस्थ समाज प्रतिनिधि, मुंगेर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आगामी 28 जून को होने वाले कायस्थ समागम में मुंगेर से सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस समागम को लेकर रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं जिला चित्रगुप्त समिति की एक बैठक विष्णुदेव नारायण सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक में बताया गया कि श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कायस्थ समागम में समाज की वर्तमान स्थिति पर विचार विमर्श होगा और गरीब बच्चों की पढ़ाई, बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सृजन एवं सामूहिक कन्या विवाह मुख्य मुद्दा होगा. इस मौके पर निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष राजेश नंद किलियार के नेतृत्व में कायस्थ समाज के लोग पटना में भाग लेंगे. बैठक में संजय कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, गोपाल सिन्हा, उमाशंकर वर्मा, नलिन मोहन सहाय, आलोक कुमार वर्मा, संजीव शरण मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >