ऑटो व ठेलाचालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : शहर में ऑटो चालकों की मनमानी प्रतिनिधि , मुंगेर शहर की मुख्य सड़कों पर ऑटो व ठेला चालकों की मनमानी के कारण समस्या बढ़ती जा रही है. एक ओर जहां यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है. वहीं दूसरी ओर राहगीरों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. शहर […]

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : शहर में ऑटो चालकों की मनमानी प्रतिनिधि , मुंगेर शहर की मुख्य सड़कों पर ऑटो व ठेला चालकों की मनमानी के कारण समस्या बढ़ती जा रही है. एक ओर जहां यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है. वहीं दूसरी ओर राहगीरों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. शहर के आजाद चौक, राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक, शीतला स्थान, सितारिया चौक, किताब गली, पूरबसराय सहित आधे दर्जन स्थानों पर अवैध रुप से ऑटो स्टैंड बना दिया गया है. मुख्य सड़कों पर यात्रियों को बैठाने का काम ऑटो चालकों द्वारा किया जाता है. जिसके कारण शहर की सड़कों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इतना ही नहीं शहर की सड़कों पर बेरोक-टोक ठेला लगाया जाता है. जिसके कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न हो जाती है. राहगीरों की परेशानी भी काफी बढ़ जाती है. ट्रैफिक समस्या उत्पन्न हो जाती है. आये दिन ऑटो व ठेला चालकों के साथ राहगीरों की तू-तू-मे-मे होना आम बात हो गयी है. सबसे खराब स्थिति सुबह और शाम के समय हो जाती है. यत्र-तत्र ऑटो लगा कर यात्रियों को ढोया जाता है. लेकिन इन समस्याओं के निदान के प्रति न तो जिला प्रशासन सजग है और न ही नगर निगम प्रशासन कोई कदम उठा रही है. इतना ही नहीं जिला परिवहन विभाग भी कुछ करने से परहेज करती है. कोतवाली थाने को तो मानों इस समस्या से कोई लेना-देना ही नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >