लापरवाही : गर्भवती के पेट में दो दिन से मृत पड़ा है बच्चा

मुंगेर : प्रसव केंद्र में भरती एक गर्भवती महिला गुरुवार को वेटिंग चेयर पर कराहते हुए बोल रही थी कि ‘ दम निकला जा रहा है पता नहीं कब ऑपरेशन होगा ‘. वहीं उसका पति पत्नी के दर्द से खुद भी परेशान था. बताया गया कि उस महिला के पेट में ही बच्चा मर चुका […]

मुंगेर : प्रसव केंद्र में भरती एक गर्भवती महिला गुरुवार को वेटिंग चेयर पर कराहते हुए बोल रही थी कि ‘ दम निकला जा रहा है पता नहीं कब ऑपरेशन होगा ‘. वहीं उसका पति पत्नी के दर्द से खुद भी परेशान था. बताया गया कि उस महिला के पेट में ही बच्चा मर चुका था. जिसे ऑपरेशन कर बाहर निकाला जाना था. किंतु दो दिन बीत जाने के बाद भी महिला का ऑपरेशन नहीं हो सका है.

जमालपुर के फरीदपुर उत्तर टोला निवासी कृष्णा साह ने बताया कि उसकी पत्नी सीता देवी के प्रसव का समय पूरा हो चुका था. किंतु प्रसव पीड़ा नहीं होने के कारण बुधवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया. जिसके रिपोर्ट के अनुसार बच्चा पेट में ही मर गया है. प्रसव केंद्र में जब रिपोर्ट दिखाया गया तो चिकित्सक ने बताया कि कोशिश करते हैं कि पहले नॉर्मल प्रक्रिया से ही प्रसव करा बच्चे को बाहर निकाल दें. कृष्णा ने बताया कि गुरुवार को तीन बजे उसकी पत्नी को भरती किया गया है.

तब से लगातार उसकी पीड़ा बढ़ती जा रही है. किंतु चिकित्सक ध्यान ही नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब उसने चिकित्सक से ऑपरेशन के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि दो बजे सर्जन चिकित्सक आयेगी और वही ऑपरेशन करेगी. किंतु 3:30 बजे तक ड्यूटी रूम में चिकित्सक नहीं पहुंची थी. कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पता करना होगा कि मामला क्या है. तभी कुछ नहीं बताया जा सकता है कि इस मामले के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >