प्रतिनिधि, टेटियाबंबर टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर-गंगटा मुख्य पथ में देवघरा गांव के समीप गुरुवार को बरामद एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त डढि़यार गांव निवासी कौशल यादव की पुत्री लवली कुमारी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष कौशल कुमार भारती ने बताया कि लवली की शादी लखीसराय जिले के करारी किसरिया गांव निवासी श्रीराम यादव के साथ हुई थी. यह मामला हत्या का है और पुलिस अनुसंधान प्रारंभ कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लवली की शादी जिस करारी किसरिया गांव में हुई थी. उसी गांव में इसकी बड़ी बहन की भी शादी है. उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस महिला के पिता के घर डढि़यार गयी तो घर में ताला लगा था. बाद में पुलिस टेटियाबंबर पंचायत के मुखिया मीरा देवी एवं सरपंच की उपस्थिति में शव को लवली की मामी लखन यादव की पत्नी मंजू देवी उर्फ झूमा देवी को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. जिसकी जांच की जा रही है.
देवघरा में बरामद अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त
प्रतिनिधि, टेटियाबंबर टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर-गंगटा मुख्य पथ में देवघरा गांव के समीप गुरुवार को बरामद एक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त डढि़यार गांव निवासी कौशल यादव की पुत्री लवली कुमारी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष कौशल कुमार भारती ने बताया कि लवली की शादी लखीसराय जिले के करारी किसरिया गांव निवासी […]
