फोटो संख्या : 24 फोटो कैप्सन : प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते यात्री.प्रतिनिधि, जमालपुरसाहेबगंज लूप लाइन पर ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा. लगातार विलंब से चलने के कारण रैक की कमी को लेकर कई ट्रेनों के निर्धारित समय को या तो रि-शिड्यूल किया जा रहा है अथवा ट्रेनों को रद किया जा रहा है. इसके कारण रेलयात्रियों को खासी परेशानी हो रही है. गुरुवार को जहां दो ट्रेन को रद कर दिया गया वहीं एक ट्रेन के समय को रि-शिड्यूल किया गया. भागलपुर से चल कर सूरत जाने वाली 19048 अप एक्सप्रेस तथा सियालदह से चल कर वाराणसी जाने वाली 13134 डाउन एक्सप्रेस को गुरुवार को रद कर दिया गया. बताया गया कि इटारसी में आई तकनीकी बाधा के कारण सूरत एक्सप्रेस को रद किया गया, वहीं विगत मंगलवार को 13133 अप के रद रहने के कारण सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस को रद किया गया. इस बीच 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस के अपने निर्धारित समय 09:15 से साढ़े पांच घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंचने के कारण 22405 अप गरीब रथ के समय को दो बार री-शिड्यूल किया गया. वहीं डाउन ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे तो डाउन विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से चली. 13409 मालदह इंटरसिटी एवं 13071 अप सुपर एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से चली. 15098 डाउन जम्मू-तबी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, 12350 डाउन नईिदल्ली साप्ताहिक सात घंटे, 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे तथा 03428 डाउन हरिद्वार-मालदह समर स्पेशल ट्रेन 16 घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची.
ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी, दो ट्रेन रद्द
फोटो संख्या : 24 फोटो कैप्सन : प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते यात्री.प्रतिनिधि, जमालपुरसाहेबगंज लूप लाइन पर ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा. लगातार विलंब से चलने के कारण रैक की कमी को लेकर कई ट्रेनों के निर्धारित समय को या तो रि-शिड्यूल किया […]
