महिला ने नस काट कर किया आत्महत्या का प्रयास

फोटो संख्या : 22 फोटो कैप्सन : मरीज का इलाज करते डॉ संजय.प्रतिनिधि, जमालपुरइस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने दोनों हाथों की कलाई के नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर लाया गया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी […]

फोटो संख्या : 22 फोटो कैप्सन : मरीज का इलाज करते डॉ संजय.प्रतिनिधि, जमालपुरइस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने दोनों हाथों की कलाई के नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर लाया गया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी गयी है. प्राप्त के अनुसार डीडी तुलसी रोड निवासी कुणाल रक्षित की पत्नी देवोश्री रक्षित ने घरेलू विवाद को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस क्रम में उसने अपने दोनों हाथों की कलाई के नस को ब्लेड से काट डाला. उसके शरीर से काफी खून बह गये थे. अत्यंत ही घायल अवस्था में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि रक्षित दंपति नयागांव बद्धीपाड़ा स्थित पाठ भवन नामक एक प्राइवेट स्कूल में कार्य करते हैं. महिला के परिजनों ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, परंतु उसकी चिकित्सा करने वाले डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि संभवत: उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच इस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >