मार्ग अवरुद्ध कर आस्था के साथ रेलवे कर रहा खिलवाड़

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : ऋषिकुंड हॉल्ट प्रतिनिधि, बरियारपुरतीन वर्षों में लगने वाले ऋषिकुंड में मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रेलवे ने समपार फाटक दिये जाने के बजाय रास्ते पर ही रेलवे का स्लीपर गाड़ कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया. इसकी शिकायत बरियारपुर प्रखंड के भाजपा उपाध्यक्ष मनोज कुमार […]

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : ऋषिकुंड हॉल्ट प्रतिनिधि, बरियारपुरतीन वर्षों में लगने वाले ऋषिकुंड में मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रेलवे ने समपार फाटक दिये जाने के बजाय रास्ते पर ही रेलवे का स्लीपर गाड़ कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया. इसकी शिकायत बरियारपुर प्रखंड के भाजपा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने रेल मंत्री को मेल द्वारा की है. साथ ही रेल राज्य मंत्री, जीएम कोलकाता, डीआरएम मालदह, जिलाधिकारी एवं एसपी मुंगेर को भी जानकारी दी गयी है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि 15 नवंबर 2014 को पांच पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा मलमास मेले एवं स्थायी रास्ते की मांग को लेकर रेल महाप्रबंधक कोलकाता के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया था. पुन: 10 मार्च 2015 को जीएम के निरीक्षण के दौरान ऋषिकुंड हॉल्ट पर ज्ञापन भी दिया गया. जिसमें कहा गया था कि मलमास मेला के पूर्व ऋषिकुंड हॉल्ट पर समपार फाटक लगाया जाय. जबकि इस मामले में रेल विभाग द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर एफआइआर भी दर्ज किया गया था. लेकिन अब रास्ता खुलवाने एवं समपार फाटक की मांग को लेकर आगामी 25 जून को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आमरण अनशन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >