नियुक्ति को लेकर आइसीएफ अप्रेंटिश प्रशिक्षु करेंगे आदोलन

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक करते आइसीएफ के प्रशिक्षु प्रतिनिधि , जमालपुरबारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गास्थान में मंगलवार को आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई. अध्यक्षता चंदन पासवान ने की. बैठक में अबतक चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अप्रेंटिश प्रशिक्षुओं की नियुक्ति नहीं होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया. बैठक में […]

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक करते आइसीएफ के प्रशिक्षु प्रतिनिधि , जमालपुरबारोबारी तल्ला बंगाली दुर्गास्थान में मंगलवार को आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई. अध्यक्षता चंदन पासवान ने की. बैठक में अबतक चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अप्रेंटिश प्रशिक्षुओं की नियुक्ति नहीं होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया. बैठक में केंद्र सरकार तथा चेन्नई कारखाना की नीतियों की आलोचना की गई. अमित मेहरा ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा अबतक भारत सरकार के साथ ही रेल मंत्रालय एवं चेन्नई कारखाना के प्रबंधन से कई बार गुहार लगायी जा चुकी है. इसके बावजूद भी अबतक प्रशिक्षुओं की नियुक्ति को लेकर किसी भी स्तर से कोई कार्रवाई आरंभ नहीं की गई है जो चिंताजनक है. जबकि अन्य रेल कारखानों में ट्रेंड प्रशिक्षुओं की नियुक्ति कर दी गई है. चेन्नई अप्रेंटिश के प्रति इस प्रकार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके कारण प्रशिक्षुओं में निराशा की भावना बढ़ रही है. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक महीने के भीतर ट्रेंड प्रशिक्षुओं की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया आरंभ नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जायेगा. मौके पर लगभग दो दर्जन ट्रेंड प्रशिक्षु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >