साक्षर भारत मिशन के तहत प्रेरकों की पाक्षिक समीक्षा फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित प्रेरक व वरीय प्रेरक प्रतिनिधि , जमालपुरसाक्षर भारत मिशन के तहत सोमवार को सभी प्रेरकों की पाक्षिक समीक्षा बैठक की गयी. प्रखंड लोक शिक्षा समिति के कार्यालय आरबी उच्च विद्यालय में आयोजित बैठक में की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश चौधरी ने की.उन्होंने कहा कि प्रखंड के दो पंचायतों में चलने वाले 17 केंद्रों में दस दस की संख्या में बैचिंग मैचिंग बनाया जाये. इसमें से दो केंद्र प्रेरक द्वारा तथा बाकी केंद्र कक्षा दस के छात्र छात्राओं द्वारा संचालित किया जाये. उन्होंने कहा कि माइक सेट खरीदने के लिए सभी दस पंचायतों को 12 हजार 780 रुपये की राशि प्रदान की गयी थी. माइक की खरीदारी अब तक मात्र पांच ही पंचायतों द्वारा किये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये शेष पांच पंचायतों को अंतिम चेतावनी दी. इसके साथ ही सभी वरीय प्रेरक तथा प्रेरकों को योगदान तिथि, जन्म तिथि, स्थायी आवास का विवरण प्रखंड कार्यालय में जमा करने को कहा गया. केआरपी कल्याणी सिंह ने प्रेरकों को स्वयं सहायता समूह गठित करने को कहा. मौके पर निशा भारती, अशोक कुमार, विनय कुमार, मो तहशीन आलम, रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, पुतुल, रेणु कुमारी सहित अन्य प्रेरक उपस्थित थे.
दो पंचायतों से एमपीआर तथा बैचिंग मैपिंग अप्राप्त
साक्षर भारत मिशन के तहत प्रेरकों की पाक्षिक समीक्षा फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित प्रेरक व वरीय प्रेरक प्रतिनिधि , जमालपुरसाक्षर भारत मिशन के तहत सोमवार को सभी प्रेरकों की पाक्षिक समीक्षा बैठक की गयी. प्रखंड लोक शिक्षा समिति के कार्यालय आरबी उच्च विद्यालय में आयोजित बैठक में की अध्यक्षता प्रखंड […]
