8. प्रखंड की खबरें :-

किसानों को नहीं मिली राशि टेटियाबंबर . प्रखंड के किसानों को आंधी व ओलावृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिल पाया है. जिससे किसान परेशान हैं. किसान विभाष कुमार सिंह, गोरेलाल मंडल, भोला यादव, अरुण यादव एवं रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा आंधी व ओलावृष्टि से हुए क्षति को लेकर मुआवजे […]

किसानों को नहीं मिली राशि टेटियाबंबर . प्रखंड के किसानों को आंधी व ओलावृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिल पाया है. जिससे किसान परेशान हैं. किसान विभाष कुमार सिंह, गोरेलाल मंडल, भोला यादव, अरुण यादव एवं रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा आंधी व ओलावृष्टि से हुए क्षति को लेकर मुआवजे की घोषणा की गयी थी. इस क्षेत्र के किसानों को काफी क्षति हुई है. किंतु अबतक सरकार द्वारा मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि किसान सलाहकार हड़ताल पर हैं. हड़ताल खत्म होने के बाद ही मुआवजे की राशि का भुगतान होगा. —————————–नामांकन 17 जून को टेटियाबंबर . झारखंड मुक्ति मोरचा से विधान पार्षद प्रत्याशी दिलीप तुरी 17 जून को अपना नामांकन करेंगे. यह जानकार झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार सिट्टु एवं प्रवक्ता सतीरमण सिंह ने संयुक्त रूप से दी. ————————–रामधुन यज्ञ का शुभारंभ संग्रामपुर . प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत रतनपुरा काली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ सोमवार को प्रारंभ हुआ. जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक नीता चौधरी ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ की जिंदगी में अध्यात्म के माध्यम से ही मानसिक शांति मिलती है. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने रामधुन में भाग लिया. मौके पर कमल नयन सिंह, जयप्रकाश सिंह, त्रिपुरारी निराला, ठाकुर अनुरंजन सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >