मधुरा ने विषय को छह रनों से किया पराजित

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मधुरा का मुकाबला विषय टीम के साथ हुआ. जिसमें मधुरा ने विषय टीम को 6 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुरा की टीम ने निर्धारित […]

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर प्रखंड के विषय गांव में चल रहे चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मधुरा का मुकाबला विषय टीम के साथ हुआ. जिसमें मधुरा ने विषय टीम को 6 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुरा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बनायी. जवाब में उतरी विषय की टीम 14 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी और मधुरा की टीम 6 रनों से विजयी हुई. विजयी टीम के खिलाड़ी प्रेमचंद्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन कर 40 रन व 5 विकेट झटके. जिसे मैन ऑफ द मैच का खिताब टूर्नामेंट के आयोजक समिति द्वारा दिया गया. अंपायर की भूमिका मंजित कुमार एवं सुमन कुमार निभा रहे थे. जबकि मैच का आंखों देखा हाल संदीप कुमार एवं पिंटु कुमार सुना रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >