तारापुर: तारापुर प्रखंड के खानपुर मिल्की गांव के अहमदिया मसजिद परिसर में खुदामुल अहमदिया भागलपुर का नौवां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सैयद अब्दुलबाकी ने किया. मुख्य अतिथि बेतिया के अरशद अहमद एवं विशिष्ट अतिथि मौलाना सैयद फजले बारी मौजूद थे. जबकि मंच संचालन सैयद अफाक ने किया. इस कार्यक्रम में मुंगेर, बांका, भागलपुर, किशनगंज के लोग भाग ले रहे हैं.
अतिथियों ने कहा कि आज दुनिया में जितने भी फसाद होते हैं उसके पीछे केवल मजहब होता है. जबकि अल्लाह या ईश्वर ने हमें इस जमीन पर शांति का संदेश पहुंचाने भेजा है. इसलिए हमारा दायित्व है कि हम सबसे मुहब्बत करें, नफरत किसी से नहीं, तभी हम देश ही नहीं दुनिया में शांति का पैगाम फैला सकते हैं.
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये युवाओं के बीच तेलावत कुरान करीम, विभिन्नम मसलों पर तकरीर, नजम खानी क्विज प्रतियोगिता करायी गयी. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक की भूमिका मौलाना कामरान, सैयद फजले बारी एवं फजल अहमद ने निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनवर हुसैन, मो. मोबीन अख्तर, अबुल फजल, बदरूल इसलाम, शहजादा, तारीक शामिल थे.
