आशा जायेंगी 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित आशा कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में रविवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता (गोप गुट) के सदस्यों की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता नीलू कुमारी ने की. मुख्य अतिथि महासंघ गोप गुट के जिला सचिव सतीश प्रसाद सतीश तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष वीडी राय एवं […]

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित आशा कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में रविवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता (गोप गुट) के सदस्यों की आवश्यक बैठक हुई. अध्यक्षता नीलू कुमारी ने की. मुख्य अतिथि महासंघ गोप गुट के जिला सचिव सतीश प्रसाद सतीश तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष वीडी राय एवं संरक्षक भवेश कुमार यादव थे.जिला सचिव जूली कुमारी ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं की 11 सूत्री मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है. उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित करना, सरकारी सेवा में नियमित होने तक कम से कम 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले अपमानजनक व्यवहार पर रोक लगाने, यात्रा भत्ता की स्वीकृति तथा आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की गारंटी एवं प्रत्येक पीएचसी पर आशा भवन का निर्माण की मांग शामिल है. इसी प्रकार उत्तम क्वालिटी के किट बैग, यात्रा भत्ता, मातृत्व अवकाश एवं विशेषावकाश, स्वास्थ्य बीमा योजना, इपीएफ तथा इएसआइ का लाभ देने की मांग भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांगों का अनदेखा करने के कारण आगामी पल्स पोलियो अभियान के आरंभ होने की तिथि 21 जून से सभी आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली जायेगी. अतिथियों ने आशा कार्यकर्ताओं को अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. मौके पर बरियारपुर की सबिता कुमारी, धरहरा की मनोरमा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >