प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर/ संग्रामपुर भाकपा माओवादी द्वारा आहूत त्रि-दिवसीय बंदी के अंतिम दिन रविवार को नक्सली बंदी का मिला-जुला असर रहा. रविवार होने के कारण संग्रामपुर-गंगटा व अन्य क्षेत्रों में जहां बैंक व पोस्टऑफिस बंद रहे. वहीं सड़कों पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप रहा. वैसे छोटे वाहन का परिचालन होता रहा. नक्सली बंदी के दौरान नक्सल प्रभावित हवेली खड़गपुर, टेटियाबंबर एवं संग्रामपुर प्रखंड में मिला-जुला असर देखा गया. खड़गपुर-गंगटा-जमुई एवं गंगटा-संग्रामपुर पथ में वाहनों का परिचालन कम रहा. बड़े वाहन नहीं चले. लेकिन छोटी वाहनों का आवागमन जारी रहा. दूसरी ओर बाजार खुले रहे और आम दिनों की तरह लोग अपने कार्यों में व्यस्त रहे. संग्रामपुर-गंगटा-जमुई मार्ग में लोग सशंकित नजर आ रहे थे. गंगटा में भी दुकानें खुली रही. धपरी, शामपुर, पतघाघर में भी आम दिनों की तरह ग्रामीण बाजार खुले रहे.
नक्सली बंदी का रहा मिलाजुला असर
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर/ संग्रामपुर भाकपा माओवादी द्वारा आहूत त्रि-दिवसीय बंदी के अंतिम दिन रविवार को नक्सली बंदी का मिला-जुला असर रहा. रविवार होने के कारण संग्रामपुर-गंगटा व अन्य क्षेत्रों में जहां बैंक व पोस्टऑफिस बंद रहे. वहीं सड़कों पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप रहा. वैसे छोटे वाहन का परिचालन होता रहा. नक्सली बंदी के […]
